सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bodies of woman and child were found in two different wells in Durg

Durg: दो अलग-अलग कुएं में एक महिला और एक बच्चे का मिला शव, पत्थर से बंधी थी लाश; हत्या की आशंका

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Sun, 22 Jun 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग जिले दो अलग-अलग कुएं में एक महिला और एक बच्चे के शव मिला है। दोनों शव कपड़े में पत्थर बांधकर फेंके गए थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

bodies of woman and child were found in two different wells in Durg
कुएं में मिला महिला और बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में रविवार को दो अलग-अलग कुएं से एक महिला और एक बच्चे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव कपड़े में पत्थर बांधकर फेंके गए थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, खम्हरिया गांव में कुएं से बदबू आने की शिकायत पर ग्रामीणों ने जांच की तो शव होने की जानकारी मिली। सूचना पर अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी सुखनंदन राठौर और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कुएं से निकाला, जिनमें एक 30-35 वर्षीय महिला और एक 10-12 वर्षीय बच्चे का शव शामिल है। दोनों शव कपड़े में पत्थर बंधे हुए थे, जिससे संदेह है कि हत्या के बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि शव एक-दो दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शवों की शिनाख्त के लिए प्रयासरत है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के नतीजों से हत्या के कारण और समय का खुलासा होने की उम्मीद है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed