फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bus filled with police personnel hit a truck in Dhamtari

Dhamtari: जवानों से भरी बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 15 जवान घायल; तीन की हालत गंभीर

Wed, 16 Oct 2024 06:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Wed, 16 Oct 2024 06:11 PM IST
सार

धमतरी में पुलिस जवानों से भरी एक बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब 15 जवान घायल हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
bus filled with police personnel hit a truck in Dhamtari
बस ने ट्रक में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्राम संबलपुर के पास पुलिस जवानों से भरी एक बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब 15 जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुकमा जिला पुलिस बल के जवान रिफ्रेशर कोर्स में पुलिस कैंप मनाने गए थे। वहीं, 15 दिनों की ट्रेनिंग के बाद आज सभी बस में सवार होकर  सुकमा लौट रहे थे, तभी ग्राम संबलपुर के पास बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में महिला-पुरुष सहित कुल 20 जवान बस में सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed