{"_id":"6a81b1e49db777170208a66b","slug":"cancer-treatment-gets-a-new-boost-in-raipur-cm-vishnudev-sai-inaugurated-ramakrishna-care-cancer-institute-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में कैंसर उपचार को मिली नई ताकत: सीएम विष्णुदेव साय ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में कैंसर उपचार को मिली नई ताकत: सीएम विष्णुदेव साय ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ
Sun, 16 Aug 2026 06:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:19 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में रविवार को रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों के लिए इलाज की आधुनिक सुविधाओं का दायरा बढ़ा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में रविवार को रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में उपलब्ध अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं और मशीनरी का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पिछले 36 वर्षों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से अपने परिवार में हुई क्षति ने डॉ. संदीप दवे को बेहतर कैंसर उपचार सुविधाएं विकसित करने की दिशा में प्रेरित किया। आज उसी संकल्प का परिणाम कैंसर इंस्टीट्यूट के रूप में सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई सुविधा शुरू होने से मरीजों को एक ही परिसर में कैंसर की जांच, उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संस्थान को स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर केवल मरीज ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए चुनौती बन जाता है। उन्होंने लोगों को नियमित स्क्रीनिंग और शुरुआती जांच के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उनके अनुसार समय रहते कैंसर की पहचान होने पर उपचार की संभावनाएं काफी बेहतर हो जाती हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब 15 मेडिकल कॉलेज हैं और सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। बस्तर और बिलासपुर में सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं के विकास से गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है।