{"_id":"6a817797b0a3e5fd9004b3ae","slug":"youth-killed-in-road-accident-in-balco-identity-still-unknown-after-3-days-district-hospital-outpost-police-perform-last-rites-korba-news-c-1-1-noi1487-4615391-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 दिन तक नहीं हुई मृतक की पहचान: आखिर पुलिस ने किया कफन-दफन; बालको हादसे में अब भी अनसुलझी है युवक की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 दिन तक नहीं हुई मृतक की पहचान: आखिर पुलिस ने किया कफन-दफन; बालको हादसे में अब भी अनसुलझी है युवक की शिनाख्त
Sun, 16 Aug 2026 03:54 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 03:54 PM IST
सार
हादसे के बाद पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन जब कोई परिजन सामने नहीं आया तो रविवार को जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने नियमानुसार शव का कफन-दफन कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले करीब 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की पहचान तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन जब कोई परिजन सामने नहीं आया तो रविवार को जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने नियमानुसार शव का कफन-दफन कर दिया। फिलहाल युवक की पहचान पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार हादसा बालको प्लांट के एल्युमिनियम गेट के पास हुआ था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक किसी तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बालको प्लांट की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर हादसे के कारण गंभीर चोटों के निशान मिले थे।
मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने जिले के सभी थाना-चौकियों में सूचना भेजी। इसके अलावा सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों के माध्यम से भी युवक की जानकारी प्रसारित की गई। आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों से संपर्क किया गया, लेकिन तीन दिन तक कोई भी व्यक्ति शव की पहचान करने नहीं पहुंचा। लगातार शव रखे रहने से उसके खराब होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने रविवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव का कफन-दफन कर दिया। पुलिस के मुताबिक पूरी प्रक्रिया नियमानुसार और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ की गई है, ताकि भविष्य में परिजन सामने आने पर पहचान और कानूनी प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की कड़ियां जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और प्लांट गेट के रजिस्टर की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास का कोई करीब 25 वर्षीय युवक लापता है या वे मृतक को पहचानते हैं, तो तत्काल बालको थाना या जिला अस्पताल चौकी से संपर्क करें। मृतक की पहचान होने के बाद ही मामले की आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।