{"_id":"6a815f7412101d810c0439c8","slug":"rain-expected-in-chhattisgarh-for-the-next-four-days-strong-winds-and-lightning-alert-in-these-districts-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट
Sun, 16 Aug 2026 12:28 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:28 PM IST
सार
रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने यहां बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार हैं। खासकर उत्तरी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने यहां बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
कई जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, जीपीएम, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवा के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक की मौसमी वर्षा सामान्य के आसपास रही है और इसमें करीब 8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में रविवार को घूमने निकलने से पहले मौसम की स्थिति और स्थानीय अलर्ट जरूर जांच लें।