फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Primary charges of 61 Gram Panchayat secretaries in the district have been reshuffled

CG News: धमतरी की 61 ग्राम पंचायतों में बदली जिम्मेदारी, लंबे समय से एक जगह पदस्थ सचिव भी शामिल

Sun, 16 Aug 2026 09:27 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 09:27 AM IST
सार

धमतरी जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार बदले गए हैं। धमतरी, कुरुद, मगरलोड और नगरी जनपद पंचायतों के सचिव प्रभावित हुए। लंबे समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिव भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Primary charges of 61 Gram Panchayat secretaries in the district have been reshuffled
61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सक्रिय, पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने जिले के 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में फेरबदल संबंधी आदेश जारी किया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन की मंशा के अनुरूप जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन

जिले की धमतरी, कुरुद, मगरलोड और नगरी जनपद पंचायतों के कुल 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में परिवर्तन किया गया है। इनमें जनपद पंचायत धमतरी के 21, कुरुद के 25, मगरलोड के 5 और नगरी के 10 ग्राम पंचायत सचिव शामिल हैं। प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार विभिन्न ग्राम पंचायतों में अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

इस फेरबदल की खास बात यह है कि कई ग्राम पंचायतों में 10 वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ सचिवों के मूल प्रभार में भी बदलाव किया गया है। लंबे समय से एक ही पंचायत में कार्यरत सचिवों को दूसरी पंचायतों में जिम्मेदारी मिलने से उनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ अन्य पंचायतों को भी मिलने की उम्मीद है। इससे पंचायत स्तर पर नई कार्यशैली, बेहतर समन्वय और कामकाज में तेजी आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य पंचायतों में पारदर्शिता, निष्पक्षता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मजबूत करना है। नई जिम्मेदारियों के साथ ग्राम पंचायतों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास और निर्माण कार्यों की निगरानी, हितग्राहीमूलक योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और ग्रामीणों से जुड़े कार्यों के त्वरित निराकरण को गति मिलने की उम्मीद है।


पढ़ें: राजधानी में कमर्शियल सिलिंडरों की कालाबाजारी का खुलासा, 128 सिलिंडर से लदे दो वाहन जब्त

जिला पंचायत प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से प्राप्त मांगों, प्रशासनिक आवश्यकताओं तथा पंचायतों के सुचारू संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसका उद्देश्य किसी कर्मचारी को दंडित करना नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रशासन में बेहतर संतुलन स्थापित कर कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है।

ग्राम पंचायतें शासन की योजनाओं और ग्रामीण नागरिकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में पंचायत सचिवों से संवेदनशीलता, पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों के अनुरूप काम करने की अपेक्षा की जाती है। प्रशासन का प्रयास है कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण हो और पंचायतों में विकास कार्यों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी जयंत नाहटा द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी प्रभावित ग्राम पंचायत सचिवों को 22 अगस्त 2026 तक अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर अनिवार्य रूप से प्रभार सौंपने और ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला पंचायत का यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन को मजबूत करने, पंचायतों के कामकाज में गति और पारदर्शिता लाने तथा विकास कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed