फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A young man went to Dhamtari to call a friend, but 17-year-old Jai went out to eat, but he died on the spot.A

CG: दोस्त को बुलाने धमतरी पहुंचा युवक, खाना खाने निकला 17 वर्षीय जय हादसे का शिकार; मौके पर ही थम गई सांसें

Sun, 16 Aug 2026 01:50 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 01:50 PM IST
सार

जिले के श्यामतराई तिरंगा चौक के पास बाईपास पर सड़क हादसा हुआ। देर रात दोस्तों के साथ खाना खाने निकले 17 वर्षीय जय ध्रुव की सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
A young man went to Dhamtari to call a friend, but 17-year-old Jai went out to eat, but he died on the spot.A
सड़क हादसे में 17 वर्षीय बालक की मौत

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सड़क दुर्घटना की खबर निकलकर सामने आई है। हादसा इतना भयानक था कि 17 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। दोनों मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के श्यामतराई तिरंगा चौक के पास बाईपास पर सड़क हादसा हुआ। देर रात दोस्तों के साथ खाना खाने निकले 17 वर्षीय जय ध्रुव की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही 112 और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायल जय को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जय ध्रुव की तबीयत और मानसिक स्थिति को लेकर उसके दोस्त चिंतित थे। जय ने रायपुर में रहने वाले अपने दोस्त अतुल मरकाम को फोन कर जल्द धमतरी आने के लिए कहा था। बार-बार फोन करके कह रहा था कि तू जल्दी आजा भाई वरना मैं कुछ कर लूंगा। जैसे ही उसके दोस्त ने उनकी बातों को सुना और तुरंत अपने दोस्त की बाइक लेकर रायपुर से निकल गए। दोस्तों के मिलने के बाद जय बाइक को लेकर आगे निकल गया। उसके पीछे उसके दोस्त कार से आ रहे थे। रास्ते में कार सवार युवक बाईपास के पास कुछ देर के लिए रुके। इसी दौरान जय बाइक लेकर आगे निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कुछ दूरी पर श्यामतराई तिरंगा चौक के पास जय सड़क हादसे का शिकार हो गया। पीछे से कार लेकर पहुंचे दोस्तों ने उसे सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा देखा। तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। 112, 108 एंबुलेंस और वरदान परमार्थ एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे। घायल जय को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि सभी दोस्त बाईपास के रास्ते ढाबे में खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 4:30 बजे हादसा हुआ। जय रायपुर के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था और कुछ दिनों से धमतरी के गणेश चौक स्थित अपनी बड़ी मां के घर रह रहा था। उसकी मां हैदराबाद में नौकरी करती हैं। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है और उनके धमतरी पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस अब हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed