पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: 'Congress training camp was like Bigg Boss house'; bjp leader Amit Chimnani taunts on congress

CG: 'कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर था बिग बॉस का घर',पढ़ाया गया चाटुकारिता का पाठ, अमित चिमनानी ने कसा तीखा तंज

Wed, 01 Jul 2026 01:13 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 01 Jul 2026 01:13 PM IST
सार

CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस के 10 दिनों तक चले प्रशिक्षण शिविर पर करारा तंज कसा है।

विज्ञापन
CG: 'Congress training camp was like Bigg Boss house'; bjp leader Amit Chimnani taunts on congress
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस के 10 दिनों तक चले प्रशिक्षण शिविर पर करारा तंज कसा है। उन्होंने इस शिविर की तुलना 'बिग बॉस' के घर से करते हुए कहा कि यहाँ कार्यकर्ताओं को देश या जनता की सेवा का नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ गांधी परिवार की चाकरी और सेवा करने का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन



भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चिमनानी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी, जिन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी 'प्रशिक्षण' शब्द का मतलब तक नहीं समझा, वे खुद कार्यकर्ताओं को ज्ञान बांटने आ गए! इतना ही नहीं, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पवन खेड़ा और अलका लाम्बा जैसे अप्रशिक्षित लोग वहाँ दूसरों को प्रशिक्षित करने आए या बिगाड़ने। कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को न तो कार्यकर्ताओं की चिंता थी और न ही प्रशिक्षण से कोई लेना-देना था। वे इस शिविर में केवल खानापूर्ति करने के लिए आए थे, वहाँ 'मैगी' खाई और वापस चले गए। यह शिविर पूरी तरह से बेअसर और सिर्फ राजनीतिक तमाशा बनकर रह गया।
विज्ञापन



भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि देश के गिने-चुने राज्यों तक सिमट चुकी कांग्रेस पार्टी का भविष्य पूरी तरह अंधकारमय है। आने वाले समय में यह भारत के राजनीतिक नक्शे से गायब हो जाएगी। देश की जनता हमेशा नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वालों को मौका देती है, न कि भ्रष्टाचार के जरिए देश को लूटने वालों को। चिमनानी ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए 'प्रशिक्षण' शब्द का असली अर्थ बेहद सीमित है। उनके लिए इसका मतलब सिर्फ जनता की जेब पर डाका डालकर अपनी जेबें भरना है। एक खास परिवार की परिक्रमा करके पार्टी में अपना नम्बर बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed