सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Know about 21 Chhattisgarh BJP candidates who got ticket, see political journey

CG Election 2023: जानिए छत्तीसगढ़ बीजेपी के 21 प्रत्याशियों के बारे में जिन्हें मिला है टिकट,देखें सियासी सफर

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 07:26 PM IST
सार

 गुरुवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

विज्ञापन
CG Election 2023: Know about 21 Chhattisgarh BJP candidates who got ticket, see political journey
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। हालांकि चर्चा ये भी है कि करीब आधी सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। फिलहाल, बीजेपी ने 21 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर सीटों पर फोकस
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी जिन सीटों पर कमजोर है, वहां पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। वहीं, इस बार जाति समीकरण को भी प्राथमिकता देकर लिस्ट जारी की गई है। पिछली बार के मुकाबले इस बार पहली सूची जल्दी जारी की गई है। ऐसे में भरपूर समय मिलने से पार्टी को चुनाव के पक्ष में माहौल बनाने का समय मिल गया है। 

उम्मीदवारों को चुनावी तैयारियों में जुटने निर्देशित
उम्मीदवारों को चुनावी तैयारियों में जुट जाने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं आयकर, पारिवारिक संपत्ति विवरण, अपराधिक केस की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, प्रमाण पत्र आदि एकत्र करने के लिए कहा गया है। जिससे दस्तावेज पुख्ता रहे और नामांकन पत्र रद्द करने की नौबत न आए। 

जानिए छत्तीसगढ़ बीजेपी के 21 प्रत्याशियों के बारे में-

  1. प्रेमनगर: भूलन सिंह मरावी को बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के खेलसाय सिंह यहां से विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के विजय प्रताप सिंह को हराया था। 
  2. भटगांव: लक्ष्मी राजवाड़े को बीजेपी ने टिकट दिया है। कांग्रेस के परसनाथ राजवाड़े यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी की रजनी त्रिपाठी को हराया था। 
  3. प्रतापपुर: इस बार शकुंतला सिंह पोर्थे को बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के प्रेमसाय सिंह टेकाम यहां से विधायक हैं। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को हराया था। 
  4. रामानुजगंज: रामविचार नेताम को बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के बृहस्पत सिंह यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के रामकिशुन सिंह को हराया था। 
  5. लुंड्रा: प्रबोध मिंज को बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के डॉ. प्रितम राम यहां से विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के विजयनाथ सिंह को हराया था। 
  6. खरसिया: महेश साहू को बीजेपी ने इस बर टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के उमेश पटेल यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी महामंत्री ओपी चौधरी को हराया था। 
  7. धरमजयगढ़: बीजेपी ने इस बार हरिश्चंद्र राठिया को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया यहां से विधायक हैं। उन्होंने लिनव बिरजु राठिया को हराया था। 
  8. कोरबा: बीजेपी ने इस बार लखनलाल देवांगन को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के जयसिंह अग्रवाल यहां से विधायक और मंत्री हैं। उन्होंने बीजेपी के विकास महतो को हराया था। 
  9. मरवाही: इस बार बीजेपी ने प्रणव कुमार मरपच्ची को  टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के डॉ गंभीर सिंह को हराया था। 
  10. सरायपाली: बीजेपी ने इस बार सरला कोसरिया को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के किस्मत लाल नंद यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के श्याम तांडो को हराया था।
  11. खल्लारी: बीजेपी ने इस बार अलका चंद्राकर को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के द्वारिकाधीश यादव यहां से विधायक हैं। जिन्होंने बसपा की मोनिका साहू को हराया था। 
  12. अभनपुर: बीजेपी ने इस बार इंद्र कुमार साहू को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के धनेंद्र साहू यहां से विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के चंद्रशेखर साहू को हराया था। 
  13. राजिम: बीजेपी ने इस बार रोहित साहू को टिकट देकर भरोसा जताया है। वर्तमान में कांग्रेस के अमितेश शुक्ला यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के संतोष उपाध्याय को हराया था। 
  14. सिहावा: बीजेपी ने इस बार श्रवण मरकाम टिकट दिया है। वर्तमान में डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के पिंकी शिवराज शाह को हराया था। 
  15. डौंडीलोहारा: बीजेपी ने इस बार देव हलवा ठाकुर को टिकट दिया है। वर्तमान में यहां से अनिला भेड़िया विधायक और मंत्री हैं। उन्होंने लाल महेंद्र सिंह टेकाम को हराया था। 
  16. पाटन: बीजेपी ने इस बार पाटन से सांसद विजय बघेल को टिकट दिया है, वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां से विधायक हैं। इन्होंने बीजेपी के मोतीलाल साहू को हराया था। 
  17. खैरागढ़: बीजेपी ने इस बार बीजेपी ने विक्रांत सिंह को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा यहां से हैं। उन्होंने भाजपा के कोमल जंघेल को हराया था।
  18. खुज्जी: बीजेपी ने इस बार गीता घटी साहू को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस की विधायक चन्नी साहू हैं। उन्होंने भाजपा के हीरेंद्र कुमार साहू को हराया था। 
  19. मोहला-मानपुर: बीजेपी ने इस बार संजीव साहा को टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के इंद्रशाह मंडावी यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के कंचन लाल मौर्य को हराया था। 
  20. कांकेर: बीजेपी ने इस बार आशाराम नेताम को टिकट दिया है। वर्तमान में शिशुपाल शोरी कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के हीरा मरकाम को हराया था।
  21. बस्तर: बीजेपी ने इस बार मनीराम कश्यप को मैदान में उतारा है। वर्तमान में कांग्रेस के लखेश्वर बघेल यहां से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के डॉक्टर सुभाऊ कश्यप को हराया था


एक नजर में सरगुजा संभाग के प्रत्याशी

प्रेमनगर- विधानसभा-अनारक्षित
भूलन सिंह मरावी- 50 वर्ष
भाजपा ने सामान्य सीट प्रेमनगर से आदिवासी वर्ग के भूलन सिंह मराबी को प्रत्याशी बनाया है। भूलन सिंह मराबी पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। वे रामानुजनगर क्षेत्र से 2015 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आए थे। वे भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष के भी उम्मीद्वार थे। क्रास वोटिंग के कारण भूलन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हार गए थे। वे वतर्मान में भाजपा संगठन के अन्य दायित्व भी संभाल रहे हैं। भूलन सिंह मरावी ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत अपने गृहक्षेत्र पटना ग्राम पंचायत, रामानुजनगर जिला सूरजपुर से की थी, जहां से वे कई बार सरपंच रहे। भूलन सिंह भाजपा के सभी लोगों के बीच सर्वमान्य हैं। 

भटगांव- अनारक्षित
लक्ष्मी राजवाड़े-30 वर्ष 
वर्तमान में सूरजपुर जिला पंचायत की सदस्य हैं। लटोरी-सिलफिली क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। वे वर्तमान में सूरजपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। पूर्व में वे सूरजपुर जनपद में सदस्य रही हैं। बहुत कम समय में लक्ष्मी राजवाड़े ने भाजपा में अपनी पैठ बनाई। उनके पति  ठाकुर राजवाड़े सूरजपुर जिले में ही ग्राम पंचायत में सचिव हैं। इनका निवास लटोरी क्षेत्र में है। लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर भी लगभग सर्वसम्मति बने रहने की संभावना है। 

प्रतापपुर विधानसभा- अजजा 
शकुंतला पोर्ते-44
शकुंतला पोर्ते पेशे से अधिवक्ता हैं और वर्तमान में वे भाजपा महिला मोर्चा बलरामपुर की अध्यक्ष हैं। शकुंतला पोर्तें लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं। वह तेज तर्रार भाजपा नेत्री मानी जाती हैं। उनके पति सरगुजा जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। 

लुंड्रा विधानसभा
प्रबोध मिंज-56 वर्ष 
प्रबोध मिंज वर्तमान में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नगर निगम अंबिकापुर में नेता विपक्ष हैं। प्रबोध मिंज सिविल इंजीनियर हैं। वे अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के दो बार महापौर रहे। वे वर्ष 2004 से वर्ष 2009 एवं वर्ष 2009 से वर्ष 2014 तक नगर निगम अंबिकापुर के महापौर रहे। रमन सरकार में प्रबोध िंमज अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भी रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed