फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   CG Loksabha Election 2024: Third phase of voting on May 7 for seven seats; Election noise stop this evening

CG Loksabha Election 2024: सात सीटों पर 7 मई को तीसरे चरण का मतदान; आज शाम से थम जाएगा चुनावी शोरगुल

Sun, 05 May 2024 11:52 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बेमेतरा Published by: अमन कोशले Updated Sun, 05 May 2024 11:52 AM IST
सार

CG Loksabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का तीसरे चरण के सात सीटों पर मतदान सात मई को होना है। लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा और सरगुजा में आज रविवार की शाम पांच बजे से चुनावी शोरगुल थम जाएगा।

विज्ञापन
CG Loksabha Election 2024: Third phase of voting on May 7 for seven seats; Election noise stop this evening
ग्राफिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CG Loksabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का तीसरे चरण के सात सीटों पर मतदान सात मई को होना है। लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा और सरगुजा में आज रविवार की शाम पांच बजे से चुनावी शोरगुल थम जाएगा। प्रचार थमने से प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन


तीसरे चरण के मतदान के लिए राज्य चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। अब बूथों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया जाएगा। साथ ही सात सीटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है। तीसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदाता वोट कर सकेंगे।
विज्ञापन


चुनावी मैदान में 168 प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ के सात सीटों पर कुल 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 142 और महिला प्रत्याशियों की संख्या 26 हैं। सातों लोकसभा सीटों की तुलना में रायपुर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 38 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बिलासपुर में भी 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 हजार 701 पोलिंग बूथ पर 20 हजार जवान होंगे तैनात 
प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा और सरगुजा लोकसभा सीट में तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। इन सातों सीटों के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली है। प्रदेश में कुल 15 हजार 701 मतदान केंद्र बनाए हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए 20 हजार 200 जवानों की तैनाती की गई है।


पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला
इसी प्रकार चुनाव को पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के साथ ग्राम घिवरी, बहेरा, भुरकी, बीजाभाट, झाल में, थाना नांदघाट क्षेत्र ग्राम तरपोंगी, मगरघटा, मल्दा, पौसरी, धोबभट्टी में, थाना दाढी क्षेत्र ग्राम कठौतिया, उडतला, छिरहा में, थाना खम्हरिया क्षेत्र ग्राम खम्हरिया में, पुलिस चौकी संबलपुर क्षेत्र ग्राम संबलपुर, पेंड्री समेत अन्य जगहों में फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों को मतदान करने प्रेरित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed