सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Over 140 Naxalites surrender before CM Sai, Home Minister Vijay says will welcome them with red carpet

CG: सीएम साय के सामने 140 से ज्यादा नक्सली करेंगे सरेंडर, गृहमंत्री विजय बोले-रेड कार्पेट बिछाकर करेंगे स्वागत

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 17 अक्टूबर शुक्रवार को जगदलपुर में 140 से ज्यादा नक्सली सरेंडर करेंगे।

CG: Over 140 Naxalites surrender before CM Sai, Home Minister Vijay says will welcome them with red carpet
चर्चा करते गृहमंत्री विजय शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 17 अक्टूबर शुक्रवार को जगदलपुर में 140 से ज्यादा नक्सली सरेंडर करेंगे। माओवादी नेता रूपेश के नेतृत्व में नक्सली 100 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि हम नक्सलियों का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे। जगदलपुर में ऑफिशियल सरेंडर अनाउंस होंगे। पुलिस महकमा इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। चर्चा ये भी है कि शुक्रवार को कुल 170 नक्सली सरेंडर करेंगे। 

Trending Videos


गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करना चाहते हैं। बस्तर की जनता लाल आतंक नहीं चाहती है। यह बस्तर के लिए नई शुरुआत का दिन होगा। जनता अब लाल आतंक नहीं चाहती है। विकास, शांति तथा स्थायित्व की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह आत्मसमर्पण सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों का परिणाम है। इस आत्मसमर्पण कार्यक्रम के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तैयारी में जुटा है। जगदलपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक बैज के आरोपों पर शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नेतृत्व हमने झीरम में खोया था। ये कांग्रेस के नेता हैं, जिनको हमने खोया था। झीरम घाटी का रिपोर्ट जेब में है बोलकर पांच साल काट दिये। आज जो परिवर्तन हो रहा है वो नई सरकार के प्रयास से हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर कहा कि 31 अक्टूबर की रात को प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आएंगे और एक नवंबर राज्योत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री 28, 29, 30 नवंबर को रायपुर में रहेंगे, वे डीजी कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed