फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   CG Weather News: Heavy rain likely in Chhattisgarh, Yellow Alert issued for these seven district

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, प्रदेश के इन सात जिलों में यलो अलर्ट जारी, पढ़ें

Mon, 27 Jul 2026 10:06 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 27 Jul 2026 10:06 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौमस मेहरबान है। मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। जिन सात जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव और कोरबा जिला शामिल हैं। इन जगहों पर हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Heavy rain likely in Chhattisgarh, Yellow Alert issued for these seven district
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौमस मेहरबान है। मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। ऐसे में प्रदेश में आगामी चार दिनों तक मानसूनी गतिविधियां और तेज गति से बढ़ेंगी। मौमस विभाग ने प्रदेश के सात जिलों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, जिन सात जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव और कोरबा जिला शामिल हैं। इन जगहों पर हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 
इसके साथ ही सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में भी बादल गरजने-चमकने, आकाशीय बिजली, 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवायें चलने और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों को लेकर भी भी यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हो सकती है। रायपुर और आस-पास के क्षेत्रों में आज सोमवार को बादल गरने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तापमान रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



Read More:  CG News: सीजीपीएससी घोटाले में अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले की होगी जांच; ईडी सोनवानी से खुलवाएगी लेन-देन के राज


जानें कल के मौमस का हाल
बात रविवार की मौसम की करें, तो कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कम पानी गिरा है। राजधानी रायपुर का तापमान शनिवार को 33 डिग्री सेल्सियस तक रहा, लेकिन रविवार को हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जिससे लोगों ने उमस और गर्मी से राहत की सांस ली। रायपुर के अलावा बसना, सरायपाली, सोनाखान, पिथौरा, बिलाईगढ़, सारंगढ़, बगीचा और कोरबा सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। प्रदेश में रविवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान पेंड्रा रोड में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।


Read More: CG News: रक्षाबंधन पर सैनिकों के सम्मान में ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र अभियान' शुरू, जानें क्या है इसका मकसद


इन जिलों में यलो अलर्ट

  1. बिलासपुर
  2. रायगढ़
  3. जांजगीर-चांपा
  4. बलौदाबाजार
  5. महासमुंद
  6. राजनांदगांव
  7. कोरबा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed