सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Diocese big blame on so-called Christian community leader Pannalal, read here full story

छत्तीसगढ़ में मसीही नेतृत्व विवाद: नितिन का बड़ा आरोप- 'देशद्रोही हैं पन्नालाल, उनके सारे दावे निराधार, पढ़ें

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

CG News; Chhattisgarh Diocese: छत्तीसगढ़ में मसीही नेतृत्व को लेकर उठे विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है।

Chhattisgarh Diocese big blame on so-called Christian community leader Pannalal, read here full story
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ (सीएनआई) के सचिव नितिन लॉरेंस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

CG News; Chhattisgarh Diocese: छत्तीसगढ़ में मसीही नेतृत्व को लेकर विवाद गहरा गया है। इस विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। तथाकथित व्यक्ति की तरफ से खुद को मसीही समाज का नेता बताये जाने के दावों ने प्रशासनिक और सामाजिक गलियारें में खलबली मचा दी है। मामले में डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ (सीएनआई) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वयंभू मसीही नेता पर निशाना साधा है।  डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ (सीएनआई) के सचिव नितिन लॉरेंस ने स्वयंभू मसीही नेता अरुण पन्नालाल के सारे दावे को खोखला और निराधार बताया है। उन्होंने बड़ा और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो देशद्रोही हैं। चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) ने इस घटनाक्रम पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देत हुए शासन से जांच कराने की मांग की है।
Trending Videos






जानें क्या है मामला
इस मामले में विवाद उस समय और गहरा गया जब पन्नालाल की तरफ से सार्वजनिक मंचों पर यह दावा पेश किया गया कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत कर सकते हैं। इतना ही नहीं अमेरिका से विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी भारत बुला सकते हैं। मसीह समुदाय का कहना है कि ऐसे दावे समाज की छवि को खराब करने की साजिश है। इसी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से क्यूआर कोड से  रुपये वसूली के मुद्दे ने भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ ने प्रशासन से मांग की है कि डिजिटल लेन-देन, सार्वजनिक दावों और संबंधित बयानों की निष्पक्ष जांच की जाए और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ (सीएनआई) के मुताबिक, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया की प्रशासनिक एवं धार्मिक व्यवस्था एक विधिवत संवैधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत संचालित होती है। किसी भी व्यक्ति को अध्यक्ष या प्रतिनिधि के रूप में मान्यता केवल निर्धारित प्रक्रिया और अधिकृत नियुजि के माध्यम से दी जाती है। बयान में कहा गया है कि पन्नालाल को मसीह समुदाय की तरफ से कोई अधिकृत मान्यता नहीं दी गई है। 





सिनड के आधिकारिक पत्र
इस विवाद के बीच CNI Synod, नई दिल्ली के जनरल सेक्रेटरी की ओर से जारी एक आधिकारिक पत्र का भी उल्लेख किया है, जिसमें डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ (सीएनआई) से संबंधित प्रसारित दावों को तथ्यहीन बताया गया है। डायोसिस का कहना है डायोसिस के नाम पर भ्रम फैलाने वाले कथनों का आधिकारिक संरचना से कोई लेना-देना नहीं है।

सोशल मीडिया गतिविधियों पर आपत्ति
डायोसिस ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम नामक संस्था के माध्यम से खुद को मसीही समाज का प्रतिनिधि बताना और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयानबाजी करना विभिन्न धर्मी के बीच भ्रम और तनाव जैसी स्थिति उत्नन होने की आशंका जताई है।

 कार्रवाई की मांग
डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ ने इस मामले में रायपुर पुलिस कमिश्रर संजीव शुक्ला को लिखित शिकायत देने की पुष्टि की है। शिकायत में संबंधित सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच, आवश्यक होने पर चैनल को प्रतिबंधित करने और विधि अनुसार अपराध दर्ज करने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से आग्रह किया गया है कि धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार की विभाजनकारी या राजनीतिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये।






गंभीर मामले पर जताई ऑपत्ति
डायोसिस के मुताबिक, एक वीडियो आया है, जिसमें अरुण पन्नालाल यह दावा करते दिख रहे हैं कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पत्र लिखकर भारत में प्रतिनिधिमंडल भेजने का अनुरोध किया है और कथित रूप से प्रतिनिधि यह आया था। डायोसिस ने स्पष्ट किया कि अरुण पन्नालाल का न तो किसी चर्च से आधिकारिक संबंध है और न ही वे किसी अधिकृत चर्च निकाय के सदस्य या नियुक्त प्रतिनिधि हैं। ऐसी स्थिति में स्वयं को "मसीही समाज का अध्यक्ष" बताकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का दावा करना भ्रामक एवं गंभीर विषय है, जिससे समुदाय की छवि प्रभावित हो सकती है। वहीं एक अन्य वीडियो में मसीही समुदाय के राष्ट्रीय स्तर के मॉडरेटर के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। डायोसिस का मानना है कि इस प्रकार की भाषा न केवल संस्थागत मर्यादा के विपरीत है, बल्कि समुदाय की गरिमा चोट पहुंचाई है।

राष्ट्रीय हित से जुडे गंभीर मामला
डायोसिस ने बताया कि एक अन्य वीडियो में पन्नालाल की तरफ से यह दावा किया गया है कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संपर्क कर सकते हैं और व्हाइट हाउस से प्रतिनिधिय बुला सकते हैं। उनके इस प्रकार के दावों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परोसना राष्ट्रीय हित से जुडे मामलों में काफी गंभीर मामला है। डायोसिस ने स्पष्ट किया कि पन्नालाल किसी भी चर्च डायोसिस या राष्ट्रीय स्तर के मसीही निकाय के अधिकृत प्रतिनिधि बताना भ्रामक गलता है। डायोसिस ने चिंता जताई है कि भारत से संबंधित विषय पर अप्रमाणित और गलत जानकारी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाई जाती है तो इससे देश की छवि प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed