सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   A young man leg was severed after being hit by the Ambikapur Jabalpur train in Ambikapur

Ambikapur : अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आकर युवक के कटे पैर, इलाज के दौरान मौत, युवती ने दिखाई हिम्मत

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शनिवार की रात अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर जांघ के पास बुरी तरह कट गए। वही युवक पटरी पर बुरी तरह से जख्मी हुआ पड़ा मिला।

A young man leg was severed after being hit by the Ambikapur Jabalpur train in Ambikapur
ट्रेन ट्रैक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शनिवार की रात अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर जांघ के पास बुरी तरह कट गए। वही युवक पटरी पर बुरी तरह से जख्मी हुआ पड़ा मिला। उक्त हादसा रेलवे फाटक के समीप की बताई जा रही है। हादसे के समय ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। ट्रेन रुकने के बाद पैसेंजर उतरे, लेकिन कोई भी शख्स युवक को हाथ नहीं लगाया। इसी बीच एक युवती ने हिम्मत दिखाई और ट्रेन के भीतर मोबाइल टार्च के सहारे अंदर घुसकर अपने स्टॉल से बांधकर युवक को बाहर निकाला। युवक को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

Trending Videos


सूरजपुर जिले के गोपालपुर निवासी मयंक तिवारी पिता मनोज नाथ तिवारी उम्र 24 वर्ष शनिवार की शाम को दोस्तों के साथ घूमने निकला था। वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच रात करीब 10.30 सूरजपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में उसके आने की जानकारी परिजन को मोबाइल पर मिली। खबर सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर घुटने के ऊपर से कट गए थे। युवक को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने दिखाया साहस
सूरजपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर ट्रेन रेलवे फाटक पार कर रही थी। इस दौरान उसकी रफ्तार धीमी थी। ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिलने पर चालक ने ट्रेन को रोक दी। नीचे उतर कर पैसेंजर्स ने देखा कि ट्रेन की पटरी पर युवक छटपटा रहा है। इस दौरान किसी ने उसे निकालने की कोशिश नहीं की। इसी बीच कटनी से अंबिकापुर आ रही युवती ने हिम्मत दिखाई और मोबाइल का टॉर्च जलाकर ट्रेन के नीचे घुसी और अपने स्टॉल से बांधकर उसे बाहर निकाला। इस स्थिति में भी युवक बात कर रहा था। युवती ने उसके मोबाइल का पासवर्ड पूछकर परिजन को फोन से जानकारी दी।

पैर बांधकर पटरी पर देखे जाने की चर्चा
घटना के बाद लोगों के बीच ऐसी चर्चा कि युवक के पैर बांधकर किसी ने पटरी पर लिटा दिया था। यह भी कहा जा रहा है कि युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी थी। इस दौरान विवाद के बाद उसके साथ रहे कुछ लोगों ने ही उसके साथ ऐसी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed