सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   video of fight between municipal soldier handling traffic in Ambikapur and youth is going viral

Ambikapur News: नगर सैनिक और युवक के बीच मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबिकापुर में महामाया चौक पर यातायात नियम उल्लंघन पर स्कूटी रोकने और चाबी निकालने के विवाद में नगर सैनिक और तीन युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

video of fight between municipal soldier handling traffic in Ambikapur and youth is going viral
वायरल वीडियो का फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के महामाया चौक के पास एक नगर सैनिक और एक युवक के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह विवाद स्कूटी की चाबी निकाले जाने को लेकर शुरू हुआ था। घटना के बाद नगर सैनिक ने युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Trending Videos


नगर सैनिक संदीप लकड़ा यातायात थाने में पदस्थ हैं और सोमवार की शाम महामाया चौक पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान स्कूटी पर सवार तीन युवक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए आ रहे थे। नगर सैनिक ने उन्हें रोका और उनकी स्कूटी की चाबी निकाल ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर नगर सैनिक और एक युवक के बीच बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान नगर सैनिक ने युवक को दो थप्पड़ जड़ दिए। जवाब में युवक ने भी नगर सैनिक को थप्पड़ मारा। युवक ने दूसरी बार हाथ चलाने का प्रयास किया तो नगर सैनिक ने उसे रोक लिया। इस हाथापाई में नगर सैनिक की टोपी और वॉकी-टॉकी सड़क पर गिर गई।

विवाद शांत न होने पर नगर सैनिक ने युवक का कॉलर पकड़ लिया। उसने वॉकी-टॉकी से यातायात थाने को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान युवक ने भी नगर सैनिक का कॉलर पकड़ा। युवक ने अपने मोबाइल से किसी को कॉल कर घटना की सूचना देनी शुरू कर दी। पूरी घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में बना लिया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना के बाद नगर सैनिक संदीप लकड़ा ने युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग पुलिस को मारने के अधिकार पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ युवक के पलटवार को गलत बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed