सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Celebrating birthday by blocking the highway in Surajpur

छत्तीसगढ़: सूरजपुर में हाईवे पर जाम लगाकर मना रहे थे जन्मदिन, पुलिस ने दर्ज किया मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
Celebrating birthday by blocking the highway in Surajpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के स्टेट हाईवे अम्बिकापुर बनारस मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने और पटाखे फोड़कर घंटों तक यातायात बाधित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सूरजपुर पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। वहीं, यह वीडियो 16 फरवरी की रात की बताई जा रही है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के कुछ युवक लटोरी चौकी क्षेत्र के सोनवाही में अंबिकापुर-बनारस मार्ग के बीच सड़क पर केक काटकर बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इस दौरान पटाखे भी फोड़े गए। जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। यह मार्ग व्यस्त होने के कारण रात में भी एंबुलेंस और अन्य वाहनों का आवागमन होता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों की हरकत से एंबुलेंस सहित कई वाहन प्रभावित हुए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आधा दर्जन युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed