सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Children of primary school in Mahasamund locked school due to lack of education

एक शिक्षक के भरोसे स्कूल: महासमुंद में बच्चों ने विद्यालय में जड़ा ताला, टीचर की कमी को लेकर कर रहे विरोध

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 04 Jul 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने स्कूल पर ताला लगा दिया है। बताया जा रहा है कि बच्चे शिक्षक की कमी को लेकर विरोध जता रहे हैं। वहीं, साथ में बच्चों के अभिभावक भी मौजूद हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। 
 

Children of primary school in Mahasamund locked school due to lack of education
स्कूल में लगाया ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद में नये शिक्षा सत्र शुरू होते ही शिक्षा विभाग के अव्यवस्थाओं की पोल हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खुलने लगी है। कहीं स्कूल भवन की समस्या सामने आ रही है तो कहीं शिक्षकों की कमी की समस्या आ रही है। ताजा मामला महासमुंद के प्राथमिक शाला तेंदुवाही भोरिंग से सामने आया है। जहां आज बच्चों और पालकों ने शिक्षक की कमी को लेकर स्कूल में तालाबंदी कर दिया और जमकर नारेबाजी की। 

Trending Videos


दरअसल, विकासखंड महासमुंद के प्राथमिक शाला तेंदुवाही भोरिंग में पिछले चार साल से एकल शिक्षक की व्यवस्था के भरोसे नौनीहालों की शिक्षा व्यवस्था चली आ रही है। बार-बार शिक्षक की मांग से थके हारे अभिभावक और बच्चों ने आज स्कूल में ताला जड़ दिया और मांग पर अड़े रहे। यहां स्कूल के गेट में ताला जड़कर बच्चे और पालकों ने जमकर नारेबाजी की। यहां पहली से पांचवी तक 60 बच्चों के लिए है केवल एक ही शिक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटे तक चले इस तालाबंदी के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पालकों को समझाइश दी। इसके साथ ही स्कूल में अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था करने की बात कही, तब जाकर मामला शांत हुआ। गौरतलब है कि महासमुंद जिले में 234 स्कूल ऐसे हैं, जो एकल शिक्षक के भरोसे हैं संचालित है। वहीं, 11 स्कूल ऐसे हैं जो शिक्षक विहीन हैं। ऐसे में बच्चों के भविष्य संवारने में शिक्षा विभाग किस तरह से कार्य कर रहा है, इसका अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed