फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai made a big announcement: Holiday on Magh Purnima, State Decoration Award to be given in the n

सीएम विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा: माघ पूर्णिमा पर छुट्टी, संत रविदास के नाम से मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

Tue, 04 Aug 2026 04:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 04 Aug 2026 04:18 PM IST
सार

गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश, शराब बिक्री बंद रखने, संत रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार और नवा रायपुर में चौक का नामकरण जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai made a big announcement: Holiday on Magh Purnima, State Decoration Award to be given in the n
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के तहत आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश, शराब बिक्री बंद रखने और संत रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और समाज के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब माघ पूर्णिमा के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश रहेगा। साथ ही इस दिन प्रदेश में मदिरा बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार अब संत गुरु रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदान करेगी, ताकि उनके विचारों और सामाजिक योगदान को सम्मान दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि नवा रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करने की बात कही कि संत रविदास के प्रेरणादायी संदेशों को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में अंकित किया जाए।


मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के तहत शुरू हुआ यह अभियान फरवरी 2027 तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य संत रविदास के समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed