सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dead body of a young man found hanging from a tree in Kanker

अनसुलझी पहेली: पेड़ पर लटका मिला शादीशुदा प्रेमी का शव, तीन दिन पहले कमरे में मिली थी प्रेमिका की लाश

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 21 Nov 2024 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। इससे पहले एक कमरे में उसकी प्रेमिका का शव मिला था। घटना के बाद से पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश कर रही थी। 

Dead body of a young man found hanging from a tree in Kanker
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चारामा थाना क्षेत्र के सरारपारा में युवती की मिली लाश के तीसरे दिन उसके प्रेमी की लाश दुर्ग जिले के रानीतई से बरामद की गई है। उसका शव सड़क के किनारे पेड़ फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटनास्थल के पास ही उसकी बुलेट खड़ी मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रेमिका की हत्या होने की पुष्टि के बाद परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने लापता प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। चारामा के सरारपारा में 18 नवंबर की सुबह एक कमरे में युवती लिपिका देवांगन निवासी नाकापारा की लाश बरामद की गई थी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में गला घोंटकर हत्या करने का प्रतीत हो रहा था। जिस कमरे में लाश मिली वह युवती के प्रेमी दीपचंद देवांगन निवासी सरारपारा का है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था, लेकिन प्रेमी ने आठ माह पूर्व अप्रैल में गांव में युवती से सामाजिक रिति रिवाज से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी दोनों के बीच संबंध बना रहा। पत्नी के मायके जाने पर 17 नवंबर को प्रेमी ने प्रेमिका को फोन कर अपने घर बुलाया था। इसके बाद से वह लापता थी। 18 नवंबर को उसकी लाश कमरे से बरामद की गई थी, लेकिन प्रेमी लापता था। हालांकि प्रेमी के खुदकुशी के बाद प्रेमिका की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सकेगा। प्रेमी के खुदकुशी करने के बाद इस हत्याकांड व खुदकुशी की फाइल बंद हो जाएगी। रानीतरई पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

एसडीपीओ मोहशीन खान ने बताया कि आरोपी शादीशुदा था। उसकी पत्नी माइके गई हुई थी। उसके घर मे कोई था नहीँ। लड़की उसके घर पहुंची है उनके बीच में आपस मे क्या वाद-विवाद हुआ है, जिससे घटना हुई है इसकी जांच की जा रही है। आरोपी लड़के के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed