{"_id":"69d4b66dfcde23299c075f63","slug":"ambush-attack-on-biker-couple-wife-dies-en-route-husband-critical-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4135729-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लूट या पुरानी रंजिश!: डंडे-रॉड से दंपती को बेरहमी से पीटा, घात लगाकर बैठे थे हमलावर; रास्ते में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट या पुरानी रंजिश!: डंडे-रॉड से दंपती को बेरहमी से पीटा, घात लगाकर बैठे थे हमलावर; रास्ते में महिला की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 01:38 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंधला में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक बाइक सवार दंपती पर चार अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडों और लोहे की रॉड से दोनों की बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं उनकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी।
गंभीर रूप से घायल महिला की रायपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि पति का अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अंधला निवासी कपिल दास (40 वर्ष) सोमवार शाम अपनी पत्नी निर्मला दास (38 वर्ष) के साथ बाइक से बगदरी गए थे।
देर रात दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अंधला के माझापारा में पहले से घात लगाए चार लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने कपिल दास पर डंडे और रॉड से हमला शुरू कर दिया। पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने आई निर्मला दास को भी हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद दोनों घायल मौके पर ही बेहोश हो गए, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को गंभीर हालत में लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद निर्मला दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल रायपुर रेफर किया गया, जबकि कपिल दास को अंबिकापुर रेफर किया गया।
परिजन निर्मला दास को रायपुर लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इधर कपिल दास का अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे होश आने पर कपिल दास ने पुलिस को चार अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हमले के पीछे लूटपाट की मंशा थी या कोई पुरानी रंजिश, इस संबंध में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। बरहाल लखनपुर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।