सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Pickup full of wedding party members overturns, 2 dead, 37 injured

छत्तीसगढ़: बस्तर में शादी से लौट रही पिकअप पलटी, दो महिलाओं की मौत, 37 घायल; परिजनों में मचा कोहराम

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
Pickup full of wedding party members overturns, 2 dead, 37 injured
घायलों का इलाज करते डॉक्टर
विज्ञापन
बस्तर जिले के घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास मंगलवार की सुबह शादी से लौट रही एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई, इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 37 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुंच घायलों को लोहंडीगुड़ा और उसके बाद मेकाज लाया गया है।
Trending Videos


मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार अपने गांव के लोगों के साथ सोमवार को गांव के ही रामधर कि पिकअप वाहन में नारायणपुर जिले के ओरछा के रेंगाबेड़ा में शादी में गए हुए थे, शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंगलवार की सुबह जब पिकअप में सब वापस आ रहे थे तभी घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य 37 लोग घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोगो के साथ ही पुलिस टीम व एम्बुलेंस को रवाना किया गया। घायलों को लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि कुछ को मेकाज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed