सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Jagdalpur Major action against illegal sand mining

जगदलपुर: अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, पांच चेन माउंटेन मशीनें और चार हाईवा ट्रक जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले में खनिज विभाग ने रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त एक्शन लिया। महानदी के विभिन्न घाटों से पांच प्रतिबंधित चेन माउंटेन मशीनें जब्त कर मौके पर सील कर दी गईं।

Jagdalpur Major action against illegal sand mining
मशीनों को जब्त करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के चारामा में अवैध रेत खनन पर आज खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान खनन में लगी मशीनें और रेत परिवहन कर रहे हाइवा वाहन जब्त किए गए। रेत माफिया के बढ़ते हौसले को देखते हुए राजनीतिक दलों और आमजनों ने लगातार कार्रवाई की मांग की थी।

Trending Videos


नगरवासियों और ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। रविवार को खनिज विभाग ने चारामा की रेत खदानों पर यह अभियान चलाया। ग्राम माहुद और भिलाई खदान क्षेत्र के मध्य महानदी पर दो प्रतिबंधित चेन माउंटेन मशीनें जब्त की गईं। ग्राम तेलगुड़ा के खदान से दो मशीनें और ग्राम भिरौद से एक चेन माउंटेन मशीन भी जब्त कर सील की गई। कुल पांच मशीनें मौके पर ही सील की गईं। यह कार्रवाई अवैध खनन को रोकने के उद्देश्य से की गई है। विभाग ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम करिहा के रेत खदान से दोपहर को दो हाइवा ट्रक पकड़े गए। ये ट्रक बिना अभिवहन पास के अवैध रेत परिवहन कर रहे थे। एसडीएम चारामा के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने ग्राम अरौद से भी दो हाइवा ट्रक जब्त किए। इस तरह कुल चार हाइवा ट्रक जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए सभी चारों हाइवा ट्रक चारामा थाने के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

जनता की ओर से लगातार यह मांग की जा रही है। रेत खदानों में चेन माउंटेन मशीनों से खनन पूरी तरह बंद कराया जाए। इन मशीनों के उपयोग से बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से रेत माफिया पर लगाम लगने की उम्मीद है। प्रशासन अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed