सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   The accused was arrested for exchanging old items for money and gold.

Jagdalpur: पुराना सामान बदलने के नाम पर करता ठगी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; मुंबई में भी चार मामले दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

दंतेवाड़ा जिले में पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान के बदले नया सामान दिलाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी संजय कुमार चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

The accused was arrested for exchanging old items for money and gold.
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल थाना क्षेत्र में एक ठग को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी लोगों को अपनी बातों के जाल में फंसाकर ठगी करता था। आरोपी के खिलाफ मुंबई में भी चार मामले दर्ज हैं।

Trending Videos


फरसपाल थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को एक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शाम करीब छह बजे अज्ञात व्यक्ति ने ठगी की थी। पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान, गैस चूल्हा और होम थिएटर के बदले नया सामान दिलाने का झांसा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठग ने पांच हजार रुपये नकद और एक सोने का आभूषण ठग लिया था। मामले के दर्ज होने के बाद धारा 318(4) और 3(5) के तहत जांच शुरू की गई। साइबर सेल दंतेवाड़ा ने आरोपी का लोकेशन पता किया। फरसपाल पुलिस ने आरोपी संजय कुमार चौहान को गिरफ्तार किया। वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले के विट्ठलबाड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

आरोपी से बरामद सामान
पुलिस ने आरोपी संजय कुमार चौहान को ठाणे से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक जोड़ी कान का झुमका जब्त किया गया। एक एक्टिवा वाहन और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। कुछ दस्तावेज भी पुलिस ने जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों को अपनी बातों में फंसाता था। वह सोने-चांदी के आभूषण, नकद, मोबाइल फोन और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की ठगी करता था। आरोपी के विरुद्ध मुंबई के थाना क्षेत्रों में चार शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी का छह ग्राम सोना भी जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed