{"_id":"69d3ab6b04ebbca0b90acf53","slug":"a-friend-sleeping-in-front-of-a-truck-was-run-over-by-a-car-killing-him-on-the-spot-bastar-news-c-1-1-noi1494-4132571-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: ट्रक के सामने सो रहे दोस्त के ऊपर चढ़ाई गाड़ी, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: ट्रक के सामने सो रहे दोस्त के ऊपर चढ़ाई गाड़ी, मौके पर हुई मौत
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार
जन्मदिन पर शराब पीने के बाद दोस्त को ट्रक के नीचे कुचलकर मार डाला। नशे में रितिक ट्रक के सामने सो गया। आरोपी को पता होने के बावजूद नशे में लापरवाही से ट्रक चलाते हुए दोस्त को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल में एक दोस्त ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शराब पीने के बाद एक अन्य दोस्त को ट्रक से कुचलकर मार डाला। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे दियागांव जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos
थाना प्रभारी प्रहलाद यादव ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुटगांव निवासी इक्तालीस वर्षीय दिनेश कुमार ध्रुव की रिपोर्ट पर धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक रितिक रोशन मरकाम के परिजनों, गवाहों और अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें जांच में यह बात सामने आई कि चार अप्रैल को पच्चीस वर्षीय आरोपी डिगेश्वर उर्फ डिग्गू नुरेटी अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ हेलीपैड के पास शराब सेवन कर रहा था। शराब के नशे में मृतक रितिक रोशन मरकाम ट्रक के सामने ही सो गया था। जबकि अन्य साथी वहां से अपने-अपने घर चले गए थे।
आरोपी डिगेश्वर को इस बात की जानकारी थी कि उसका मित्र ट्रक के सामने ही सो रहा है। इसके बावजूद उसने नशे की हालत में लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाते हुए ट्रक को मृतक रितिक रोशन मरकाम के ऊपर चढ़ा दिया। इस लापरवाही के कारण रितिक रोशन मरकाम की जान चली गई।
ट्रक चढ़ाने से रितिक रोशन मरकाम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी डिगेश्वर नुरेटी मौके से फरार हो गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। आरोपी को दियागांव जंगल क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक को दुर्गूकोंदल स्थित गोंडवाना भवन के सामने छोड़कर फरार हुआ था। पुलिस द्वारा उस ट्रक को बरामद कर जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी डिगेश्वर नुरेटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अवैध और लापरवाहीपूर्ण कृत्य के खिलाफ की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।