सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari CAF Jawan Suicide news; Had Recently Returned Home from Election Duty

Dhamtari Crime News: सीएएफ जवान की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, हाल ही में चुनाव ड्यूटी से लौटा था घर

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 11 May 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhamtari CAF Jawan Suicide news: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) जवान के खुदकुशी का मामला सामने आया है। जवान की लाश फांसी पर लटकी मिली है।

Dhamtari CAF Jawan Suicide news; Had Recently Returned Home from Election Duty
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

Dhamtari CAF Jawan Suicide news: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) जवान के खुदकुशी का मामला सामने आया है। जवान की लाश फांसी पर लटकी मिली है। उसकी पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का रहने वाला था। मामला कोतवाली थाने क्षेत्र का है।
Trending Videos


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जवान जागेश्वर का शव फांसी के फंदे से लटके मिला। शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया गया फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना को लेकर पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जवान शहर की पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। वह सूरजपुर में पदस्थ था। हाल ही में वह बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर वापस आया था। जवान के इस आत्मघाती कदम से बटालियन परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। 


शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि जवान शराब पीने का आदि था। परिजनों ने भी उसे शराब पीने से मना किया था। इस बात को लेकर घर पर विवाद भी हुआ था। इसके बाद उसने कथिततौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरे परिवार में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed