{"_id":"6a042f0c9dea0f7e4d0fa00d","slug":"anger-erupts-in-balod-against-neet-rigging-nsui-opens-front-submits-memorandum-to-the-president-balod-news-c-1-1-noi1492-4273998-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG NEET Paper Leak: बालोद में NSUI का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन; CBI की जांच पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG NEET Paper Leak: बालोद में NSUI का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन; CBI की जांच पर उठाए सवाल
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 03:16 PM IST
Link Copied
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों ने आक्रोश बढ़ा दिया है। बुधवार को बालोद जिला मुख्यालय में एनएसयूआई के बैनर तले छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई।
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
छात्र नेता देवेन्द्र साहू के नेतृत्व में आक्रोशित छात्र अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई।
देवेन्द्र साहू ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हर साल करीब 22 लाख छात्र डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। अभिभावक बच्चों की तैयारी में अपनी गाढ़ी कमाई लगाते हैं। बार-बार होने वाले पेपर लीक ने लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला है। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सेंधमारी शिक्षा और चिकित्सा प्रणाली की साख पर धब्बा है।
एनएसयूआई की प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने पूरे घोटाले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में कराने की अपील की। एनएसयूआई ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने के लिए जवाबदेही तय हो।
सीबीआई की जांच पर उठाए सवाल
छात्रों ने दोबारा परीक्षा आयोजित होने पर कोई अतिरिक्त शुल्क न लेने की मांग की। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। अनिश्चितता के माहौल में जी रहे परीक्षार्थियों के लिए सरकार जल्द ठोस निर्णय ले। हालांकि केंद्र सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक पूरी प्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन और पारदर्शिता नहीं आती, तब तक छात्र समुदाय शांत नहीं बैठेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।