Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
People's Lives at Risk in Moga Due to Electricity Department's Negligence
{"_id":"6a03e6d732db6f690506c9ab","slug":"video-peoples-lives-at-risk-in-moga-due-to-electricity-departments-negligence-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में
मोगा की टीचर कॉलोनी स्थित एक गली में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। जानकारी के अनुसार कई महीनों पहले एक कार की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर हिल गया था। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग के दफ्तर में लिखित शिकायतें दीं, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई और मौजूदा काउंसलर को भी सूचित किया, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सोमवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी के कारण क्षतिग्रस्त खंभा पूरी तरह टूट गया। हैरानी की बात यह है कि टूटे हुए खंभे में अब भी बिजली सप्लाई चालू है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इलाके के लोगों में डर और रोष का माहौल है। स्थानीय निवासी देव प्रिय त्यागी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कई बार बिजली विभाग को लिखित और ऑनलाइन शिकायतें दीं, लेकिन विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को खंभा टूटने के बाद जब दोबारा ऑनलाइन शिकायत की गई तो कुछ घंटों बाद विभाग की ओर से यह संदेश भेज दिया गया कि समस्या का समाधान कर दिया गया है, जबकि मौके पर अब भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह केवल जनता को गुमराह करने का तरीका है। यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तुरंत कार्रवाई कर टूटे खंभे को बदलने तथा इलाके की बिजली व्यवस्था सुरक्षित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।