{"_id":"683f11ffba979f044c092619","slug":"10-acres-of-government-land-was-fraudulently-transferred-to-a-person-s-name-in-dhamtari-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: 10 एकड़ सरकारी जमीन फर्जी तरीके से एक व्यक्ति के नाम की गई, मामले की छानबीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: 10 एकड़ सरकारी जमीन फर्जी तरीके से एक व्यक्ति के नाम की गई, मामले की छानबीन शुरू
Tue, 03 Jun 2025 08:47 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 03 Jun 2025 08:47 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग जमीन को खरीदने के लिए आए थे। जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, इसके बाद जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड निकाला गया तो करीब 10 एकड़ जमीन महेश दम्मानी के नाम पर दर्ज थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के ग्राम नारधा में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जहां करीब 10 एकड़ शासकीय जमीन को फर्जी तरीके से एक व्यक्ति के नाम पर कर दी गई, जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वहीं ग्रामीण इस मामले में जांच के बाद दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मगरलोड क्षेत्र के ग्राम नारधा में 50 एकड़ से ज्यादा शासकीय घास जमीन है। जो चारागाह, मुक्तिधाम और अन्य कार्यों के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग उस जमीन को खरीदने के लिए आए थे। जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, इसके बाद जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड निकाला गया तो करीब 10 एकड़ जमीन महेश दम्मानी के नाम पर दर्ज थी। वहीं ग्रामीणों द्वारा जब अधिकारियों से शिकायत की गई तो आनन-फानन में दर्ज नाम को हटाकर वापस जमीन को सरकारी किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना अधिकारियों के सांठगांठ के सरकारी जमीन किसी के नाम पर नहीं हो सकती। कहा कि जिस व्यक्ति के नाम पर जमीन थी उसका गांव से कोई वास्ता नहीं है। ऐसे में ग्रामीण मामले की बारीकी से जांच कर दोषियों पर अब कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में कलेक्टर का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन