{"_id":"667b00257245964f1100d49d","slug":"14-people-cheated-by-showing-fear-of-ghosts-in-dhamtari-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: भूत-प्रेत का डर दिखाकर 14 लोगों से लाखों रुपये ठगे, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: भूत-प्रेत का डर दिखाकर 14 लोगों से लाखों रुपये ठगे, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tue, 25 Jun 2024 11:07 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:07 PM IST
सार
जब लोगों को ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ तो मगरलोड थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की गई। शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पूरन साहू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी में भूत-प्रेत का डर दिखाकर और संतान प्राप्ति के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। अपने आप को बाबा बताने वाले तीन आरोपियों ने 14 लोगों से 11 लाख रूपये से ज्यादा की ठगी की है। वही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी गरियाबंद निवासी पूरन साहू अपने आप को बाबा बताता था और लोगों को शारीरिक इलाज, घर बंधन, भूत-प्रेत भगाने के नाम पर दैवीय प्रकोप का भय दिखाते थे। साथ ही जिनकी कोई संतान नहीं होती थी उसे संतान प्राप्ति की गारंटी देता था। इसके एवज में उनसे मोटी रकम वसूल करता था।
विज्ञापन
वहीं जब लोगों को ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ तो मगरलोड थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की गई। शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पूरन साहू और उसके सहयोगी मगरलोड निवासी रमाकांत साहू एवं भीष्म कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर तीनों ने ठगी की बीत स्वीकार की। पुलिस की माने तो आरोपी भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी करता था।
विज्ञापन