फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   150 year old Peepal tree cut down hundreds of birds died in Dhamtari

Dhamtari: 150 साल पुराने पीपल के वृक्ष को काटा, सैकड़ों पक्षियों की मौत, वन विभाग ने दिए जांच के निर्देश

Sat, 23 Dec 2023 01:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Dec 2023 01:26 PM IST
सार

वन विभाग का कहना है कि वृक्ष की शाखाओं को कटाने की किसी तरह की कोई अनुमित नहीं ली गई है। कहा कि वन विभाग की तरफ से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
150 year old Peepal tree cut down hundreds of birds died in Dhamtari
पेड़ काटने से सैकड़ों पक्षियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वस्थ्य जीवन के लिए पर्यावरण की अहम भूमिका होती है, इसके लिए पेड़ पौधों को नहीं काटने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही यह एक अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसा ही एक मामला धमतरी जिले में सामने आया है जहाँ धमतरी शहर में करीब 150 साल पुराने पीपल वृक्ष की शाखाओं को काट दिया गया और उन शाखाओं में घोसला बनाए सैकड़ों पक्षीयों की मौत होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

 

इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया है। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत पक्षियों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि धमतरी शहर के सदर मार्ग में करीब 150 साल पुराना पीपल का वृक्ष है। जिसमें प्रजनन काल पर आए पनडुब्बी प्रजाति की कॉर्मोरेंट पक्षियों ने घोसला बनाया हुआ था। वहीं आस-पास के लोगों ने बिना राजस्व, नगर निगम और वन विभाग से अनुमति लिए वृक्ष की शाखाओं को काट दिया। जिससे सैकडों की तदाद में पक्षियों की मौत हुई है।

विज्ञापन

 

इस मामले में नगर निगम का कहना है कि शहर के अंदर पेडों को काटने की अनुमति राजस्व विभाग देता है और पक्षियों के मारे जाने की सुचना निगम के पास नही है। दूसरी ओर वन विभाग का कहना है कि वृक्ष की शाखाओं को कटाने की किसी तरह की कोई अनुमित नहीं ली गई है। कहा कि वन विभाग की तरफ से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed