फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Newly appointed SP Bhavna Pandey assumed charge and inspected various branches of the office.

Dhamtari News: नवपदस्थ एसपी भावना पांडेय ने किया पदभार ग्रहण, कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

Mon, 13 Jul 2026 09:51 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 09:51 PM IST
सार

जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने उन्हें जिले की कानून-व्यवस्था और विभागीय कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विज्ञापन
Newly appointed SP Bhavna Pandey assumed charge and inspected various branches of the office.
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। पदभार ग्रहण के समय सभी राजपत्रित अधिकारी, एसडीओपी, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि धमतरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना मुख्य लक्ष्य है। पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं संवाद को सशक्त बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


भावना पांडेय ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। संवेदनशीलता और सेवा भाव से कार्य करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखें। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा प्रभारियों से लंबित प्रकरणों और कार्यालयीन व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता और पारदर्शिता से निराकरण करने को कहा। जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने नागरिकों के साथ सतत संवाद और विश्वास कायम रखने पर जोर दिया। भावना पांडेय ने कहा कि टीमवर्क, ईमानदारी और समर्पण ही धमतरी पुलिस की सबसे बड़ी शक्ति है। इसी भावना के साथ जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed