फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   A thief uprooted the donation box of Chhattisgarh Mahtari Kali temple and took it away in Dhamtari

Dhamtari: छत्तीसगढ़ महतारी काली मंदिर की दान पेटी उखाड़कर ले गया चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत

Sun, 15 Jun 2025 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Jun 2025 07:51 PM IST
सार

धमतरी के कुरूद में स्थित प्रसिद्व छत्तीसगढ़ महतारी काली मंदिर में दान पेटी को उखाड़कर अज्ञात चोर ने उसमें रखे रकम को चोरी कर फरार हो गया है। इस दौरान चोर चोरी करते मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

विज्ञापन
A thief uprooted the donation box of Chhattisgarh Mahtari Kali temple and took it away in Dhamtari
मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी के कुरूद में स्थित प्रसिद्व छत्तीसगढ़ महतारी काली मंदिर में दान पेटी को उखाड़कर अज्ञात चोर ने उसमें रखे रकम को चोरी कर फरार हो गया है। इस दौरान चोर चोरी करते मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसकी सूचना पर पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है। कुरूद पुलिस से 15 जून शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार बताया कि नेशनल हाईवे पर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी काली मंदिर में दो अलग अलग दान पेटी रखा गया था। 

विज्ञापन


जिसे  शनिवार शनिवार की दरम्यानी रात को अज्ञात नकाबपोश चोर ने उखाड़ कर उसमें रखे दान की राशि चोरी कर ले गया।इस दौरान चोरी करते अज्ञात चोर की पूरी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।सुबह  मंदिर के पुजारी और व्यवस्थापक सेवकराम साहू ने इसकी जानकारी कुरूद थाना में दी।जिस पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर का पतासाजी करने जुटी है। बता दे कि लगातार नकाबपोश चोरों द्वारा मंदिर में रखी दान पेटी को निशाना बनाया जा रहा है।लगभग 20 दिनों के अंदर 4 बार मंदिर में चोरी हो चुकी है लेकिन धमतरी पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed