फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   BJP councilors prayed to Lord Ram to give wisdom to the Mayor and Chairman in Dhamtari

Dhamtari: भाजपा पार्षदों ने महापौर और सभापति को सद्बुद्धि देने के लिए भगवान राम से की प्रार्थना, जानें मामला

Mon, 11 Mar 2024 03:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Mar 2024 03:43 PM IST
सार

गुस्साए भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के सामने नगाड़ा, ढोल बजाते हुए राम भगवान का गुणगान करते हुए प्रदर्शन किया और महापौर एवं सभापति को सद्बुद्धि देने के लिए भगवान राम से प्रार्थना की।

विज्ञापन
BJP councilors prayed to Lord Ram to give wisdom to the Mayor and Chairman in Dhamtari
भाजपा पार्षदों ने भगवान राम से की प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता कभी भी लग सकती है। दूसरी ओर नगर निगम धमतरी में बजट बैठक के लिए 28 मार्च के दिन को तय किया गया है। जिससे गुस्साए भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के सामने नगाड़ा, ढोल बजाते हुए राम भगवान का गुणगान करते हुए प्रदर्शन किया और महापौर एवं सभापति को सद्बुद्धि देने के लिए भगवान राम से प्रार्थना की। साथ ही भाजपा पार्षदों ने निर्वाचन आयोग के नाम से निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर मांग किया है कि आचार संहिता लगने के दौरान नगर निगम में बजट बैठक के लिए विशेष अनुमति प्रदान करें। जिससे शहर का विकास निरंतर जारी रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते साल भी बजट बैठक के दौरान भारी हंगामा के चलते नगर निगम में बजट पेश नहीं हो पाया था, वहीं इस साल भी बजट बैठक नहीं होने के आसार नजर आ रहे हैं। विपक्ष के भाजपा पार्षदों का कहना है कि महापौर और सभापति बजट बैठक से भाग रहे हैं, कहा की जानबूझकर सभापति ने 28 मार्च को बजट बैठक की तिथि तय किया है। जबकि कुछ दिनों में अब चुनावी आचार संहिता लगने वाला है। विपक्ष के पार्षदों का कहना है कि महापौर की उदासीनता के चलते शहर के विकास पर ब्रेक लग गया है। जिससे शहर वासियों को विकास के लिए तरसना पड़ रहा है, जिसके लिए महापौर जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed