धमतरी में साहस की मिसाल: गहरे कुएं में कूदकर जयंत ध्रुव ने बचाई सात जानें, कलेक्टर ने किया सम्मानित
धमतरी के ग्राम बगदेही में ऑटो के गहरे कुएं में गिरने के बाद जयंत कुमार ध्रुव ने जान जोखिम में डालकर सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनके अदम्य साहस से प्रभावित होकर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम बगदेही निवासी जयंत कुमार ध्रुव को उनके असाधारण साहस के लिए सम्मानित किया। जयंत ध्रुव ने अपनी जान की परवाह किए बिना गहरे कुएं में कूदकर दुर्घटनाग्रस्त लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जो समाज के लिए एक प्रेरणास्पद उदाहरण है। कलेक्टर ने जयंत ध्रुव के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।

यह घटना रविवार को धमतरी जिले के ग्राम बगदेही में हुई। ऑटो चालक की लापरवाही के कारण बुजुर्गों और बच्चों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर एक गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे के समय ऑटो में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे, जिनमें 3-4 वर्ष के मासूम बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे।
घटना को देखते ही स्थानीय सरपंच पति जयंत ध्रुव ने तुरंत साहस का परिचय दिया। उन्होंने बिना समय गंवाए कुएं में छलांग लगा दी। अपनी जान जोखिम में डालकर उन्होंने कुएं में डूब रहे मासूम बच्चों सहित सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी तत्परता और अदम्य साहस से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।