फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Dhamtari: Show cause notice to 15 officers and employees for not coming for election training.

Dhamtari : चुनाव प्रशिक्षण में न आने पर 15 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, हो सकती है कार्रवाई

Wed, 17 Apr 2024 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 01:26 AM IST
सार

इसी क्रम में  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी धमतरी, कुरूद और सिहवा विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारियों को 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण  तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Dhamtari: Show cause notice to 15 officers and employees for not coming for election training.
चुनाव प्रशिक्षण.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में तैयारी जोर-शोर के साथ चल रही है। इसी क्रम में  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी धमतरी, कुरूद और सिहवा विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारियों को 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण  तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल नही होने वाले करीब 15 कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


वही  जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव ने कहा कि नोटिस का संतोषजनक जवाब नही देने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि लोकसभा, विधानसभा या अन्य निर्वाचन को संपन्न कराने की पूरी जिम्मेदारी जिले के बड़े से लेकर छोटे अधिकारी कर्मचारियों की रहती है। इसके लिए चुनाव से पहले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर बताया जाता है कि मतदान के दिन की प्रक्रिया सहित चुनाव के दिन कैसे काम करना है। 
विज्ञापन


इसका पूरा प्रशिक्षण अधिकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। इसके साथ ही किसी प्रकार की कोई समस्या आए तो उसका निपटारा कैसे करना है, इसकी जानकारी भी दी जाती है। इसको लेकर धमतरी के सेंट मेरी स्कूल में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण चल रहा है जिसमें 15 कर्मचारी नदारद मिले। इस पर कलेक्टर के आदेश पर जिला पंचायत सीईओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed