{"_id":"65d4d3817c84495dfa077616","slug":"eight-accused-of-theft-in-rice-mill-godown-arrested-in-dhamtari-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: राइस मिल के गोडाउन में लाखों की चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, छह लाख रुपये का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: राइस मिल के गोडाउन में लाखों की चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, छह लाख रुपये का सामान बरामद
Tue, 20 Feb 2024 10:00 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:00 PM IST
सार
आरोपियों ने चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के भखारा में एक राइस मिल के गोडाउन से लोहे के सामानों को चोरी करने वाले आठ आरोपियों को भखारा पुलिस और साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब छह लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है, वहीं घटना में इस्तेमाल एक टाटा एस और पिकअप को भी पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भखारा में भरत नाहर की राइस मिल के गाडाउन में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमत के लोहा सहित अन्य सामान को चोर उठा ले गए थे। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सात संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की।
विज्ञापन
जिस पर आरोपियों ने चोरी करने की बात स्वीकार की है। बता दें कि पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। पुलिस की माने तो पकडे गए सभी आरोपी धमतरी के ही रहने वाले है। फिलहाल पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन