फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Elephant crushed a woman who had gone to pluck tendu leaves in Dhamtari

Dhamtari: तेंदूपत्ता तोडने गई महिला को हाथी ने कुचला, बाकी लोगों ने भागकर बचाई जान, जंगल में अलर्ट

Thu, 02 May 2024 02:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 02 May 2024 02:45 PM IST
सार

डोकाल निवासी सुरेखाबाई पति कीर्तन सूर्यवंशी के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने कक्ष क्रमांक 108 डोकाल के जंगल गई हुई थी। इस दौरान उनके साथ और भी ग्रामीण मौजूद थे और तेंदूपत्ता की तोड़ाई कार रहे थे।

विज्ञापन
Elephant crushed a woman who had gone to pluck tendu leaves in Dhamtari
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

तेज गर्मी शुरू होते ही तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम भी शुरू हो जाता है। जिसके चलते जंगलों में ग्रामीण तेंदूपत्ता की तोड़ाई करने जाते हैं। धमतरी जिले के जंगलों में लगातार हाथियों का आना जाना बना रहता है। उनकी मौजूदगी के चलते कोई भी अप्रिय घटना होने की स्थिति बनी रहती है। ऐसे ही आज एक घटना घटित हुई है, जहा तेंदूपत्ता तोडने गई एक महिला को हाथी ने कुचल कर मार डााला।  

विज्ञापन

 

बताया गया कि केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोकाल निवासी सुरेखाबाई पति कीर्तन सूर्यवंशी के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने कक्ष क्रमांक 108 डोकाल के जंगल गई हुई थी। इस दौरान उनके साथ और भी ग्रामीण मौजूद थे और तेंदूपत्ता की तोड़ाई कार रहे थे। तभी अचानक कांकेर तरफ से एक हाथी पहुंचा और आतंक मचाते हुए सुरेखाबाई की जान ले ली। 

विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप सिंह और वनविभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। केरेगांव रेंजर ओंकार सिन्हा ने बताया कि तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम आज से शुरू हो गया है। डोकाल के दंपत्ति तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गए हुए थे। इसी दौरान कांकेर तरफ से आया एक हाथी ने सुरेखा बाई को अपनी चपेट में ले लिया जिसकी मौत हो गई। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तात्कालिक सहायता राशि 25000 परिजनों को दी जाएगी। इसके बाद प्रकरण बनाकर मुआवजा भी दिया जायेगा। जंगल में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed