फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Encounter between security forces and Naxalites in the forest of Muhkot in Dhamtari

Dhamtari: मुहकोट के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर

Sun, 23 Jun 2024 07:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 23 Jun 2024 07:06 PM IST
सार

धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के तहत सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम आमझर और मुहकोट के जंगल में डीआरजी नगरी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन
Encounter between security forces and Naxalites in the forest of Muhkot in Dhamtari
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम मुहकोट-आमझर के जंगल क्षेत्र में ये मुठभेड़ हुई है। नक्सल ऑपरेशन की एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने जानकारी दी है। धमतरी में दो महीनों के अंदर पुलिस को तीसरी बड़ी सफलता मिली है। जहां नगरी डीआरजी टीम ने एक नक्सली को मार गिराया है। मारे गए नक्सली की शिनाख्ती अभी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम मुहकोट-आमझर के जंगल क्षेत्र में रोजाना की तरह गस्त में निकले थे, तभी नक्सलियों द्वारा जवानों को देखकर फायरिंग शुरु कर दी गई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई, जिस पर धमतरी की नगरी डीआरजीपी की टीम ने एक नक्सली को मार गिराया है।
विज्ञापन


वहीं, कुछ नक्सली घायल होने की भी संभावना है। इस दौरान उपस्थित नक्सली जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। नगरी डीआरजी टीम के द्वारा घटनास्थल की सर्चिंग करने पर एक अज्ञात माओवादी का शव, एक नग एसएलआर, नक्सल साहित्य, एवं नक्सलियों दैनिक उपयोगी कपड़े आदि बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed