फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Friend murdered over money transaction in Dhamtari

दोस्त का कत्ल : दोनों ने साथ में पी शराब, पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, फिर हुमन ने खिलेश्वर की कर दी हत्या

Mon, 18 Mar 2024 05:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 05:08 PM IST
सार

पुलिस को शार्ट पीएम रिपोर्ट पर हत्या की बात सामने आई। जिस पर साइबर पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर ग्राम खरतुली के ही हुमन साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जहां उसने खिलेश्वर की हत्या करना स्वीकार किया।

विज्ञापन
Friend murdered over money transaction in Dhamtari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह में हुई एक युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या के मामले में साइबर पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है जो पैसों की लेन देन को लेकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार कर मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन


दरअसल ग्राम खरतुली निवासी मृतक खिलेश्वर साहू ड्राइवरी का काम करता था। जो 16 मार्च की रात अपने घर से निकला था दूसरे दिन 17 मार्च की सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में ग्राम पोटियाडीह के स्टेडियम के पास मिला था। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

 

पुलिस को शार्ट पीएम रिपोर्ट पर हत्या की बात सामने आई। जिस पर साइबर पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर ग्राम खरतुली के ही हुमन साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जहां उसने खिलेश्वर की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस की माने तो मृतक खिलेश्वर और आरोपी हुमन साहू 16 मार्च की रात दोनों साथ में शराब पी थी इसी दौरान पैसों की लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और दोनो के बीच मारपीट होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी दौरान आरोपी हुमन साहू ने खिलेश्वर साहू के साथ मारपीट करते हुए उसे जोर से धक्का दे दिया।जिससे मृतक सिर के बल गिर गया।ऐसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed