फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Governor Ramen Deka held a meeting with officials discussed government schemes gave these instructions in Dham

Dhamtari: राज्यपाल रमेन डेका ने की अधिकारियों के साथ बैठक, सरकारी योजनाओं को लेकर की चर्चा, दिए ये निर्देश

Wed, 04 Dec 2024 06:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 04 Dec 2024 06:24 PM IST
सार

राज्यपाल रमेन डेका आज धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से बैठक लेकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की चर्चा की।

विज्ञापन
Governor Ramen Deka held a meeting with officials discussed government schemes gave these instructions in Dham
राज्यपाल रमेन डेका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल रमेन डेका आज धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से बैठक लेकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। बैठक में राज्यपाल ने जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

विज्ञापन


इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को जल संरक्षण की दिशा में जोड़ने एवं उन्हें जागरूक करने संबंधी तैयार किए गए लघु फिल्म को राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल ने कहा कि जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं, इसके लिए पूरा जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं। राज्यपाल ने जिले में एक पेड़ मां के नाम के तहत लगाए गए पौधों की जानकारी ली और कहा कि लगाए गए पौंधों को जीवित रखने लोगों को जागरूक करें। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इसके साथ ही पौधों को संरक्षित रखें और इसकी जानकारी भी संधारित करें। राज्यपाल ने जिले में टी.बी.उन्मूलन के तहत चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में टी.बी.के कुल जांच, पॉजिटिव मरीजों की संख्या, निक्षय पोषण योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही, निक्षय मित्र पंजीयन आदि के बारे में पूछा। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी आवासों को गुणवत्ता व समय का ध्यान रखते हुए पूरा करावें। साथ ही हितग्राही से संबंधित जानकारी की सूचना प्रदर्शित की जाए। इसके साथ ही एनसीसी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को एनसीसी के प्रति प्रोत्साहित करें। एनसीसी से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed