{"_id":"66b1eb945b4dd1ddd5067ddd","slug":"head-of-child-who-was-taken-away-by-a-leopard-was-found-in-the-forest-in-dhamtari-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: जिस बच्चे को उठा ले गया था तेंदुआ, जंगल में मिला उसका सिर, शरीर के बाकी हिस्से की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: जिस बच्चे को उठा ले गया था तेंदुआ, जंगल में मिला उसका सिर, शरीर के बाकी हिस्से की तलाश जारी
Tue, 06 Aug 2024 02:53 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:53 PM IST
सार
धमतरी जिले के सिहवा थाना क्षेत्र बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरमूड में बीते दिन हुई घटना में बच्चे का कटा हुआ सिर मिला है। वन विभाग और ग्रामीणों द्वारा लगातार जंगल मे बाकी बच्चे के अवशेष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के सिहवा थाना क्षेत्र बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरमूड में बीते दिन हुई घटना में बच्चे का कटा हुआ सिर मिला है। वन विभाग और ग्रामीणों द्वारा लगातार जंगल मे बाकी बच्चे के अवशेष की तलाश की जा रही है। बताया गया कि कल से ही लगतार वन विभाग की टीम और ग्रामीणों द्वारा लापता बच्चे की तलाश की जा रही थी, कि घर से करीब 250 मीटर दूर जंगल पहाड़ी पर मृत 3 साल का मासूम बच्चा ऋतिक मरकाम का सार मिला है।
विज्ञापन
इस साथ ही वही पास एक पायल मिली है जो कि बच्चे ने अपने पैर में पहना हुआ था।वही वन विभाग द्वारा आसपास तलाश और तेज़ कर दी गई है।बता दें कि धमतरी जिले के नगरी-सिहवा क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीण तेंदुए के आतंक में जी रहे हैं। जहां एक तीन साल का बच्चा को बीते दिन तेंदुआ ने उठा ले गया। मृत ऋतिक मरकाम पिता योगेश्वर मरकाम घर के बाहर खेल रहा था।जब कही नही दिखा तो आसपास पता तलाश किया गया।
विज्ञापन
वहीं घर के पास तेंदुआ के पंजे के निशान पाए गए,जिस पर तेंदुआ द्वारा बच्चे को उठा ले जाने की शंका जताई गई।जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिसपर पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे को ढूढने में लग गई थी।जिस पर आज बच्चे का कटा हुआ अंश जंगल ने मिला है।बच्चे के बाकी अंशों की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन