{"_id":"686e5127b482516aec02c023","slug":"large-scale-fraud-in-land-compensation-in-seoni-kala-villagers-allege-in-dhamtari-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: सिवनीकला में जमीन के मुआवजे के लिए बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा, ग्रामीणों ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: सिवनीकला में जमीन के मुआवजे के लिए बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा, ग्रामीणों ने लगाया आरोप
Wed, 09 Jul 2025 05:35 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 09 Jul 2025 05:35 PM IST
सार
रायपुर से विशाखापत्तनम तक भारतमाला सड़क परियोजना के तहत सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए सरकार द्वारा किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन
जमीन के मुआवजे पर फर्जीवाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर से विशाखापत्तनम तक भारतमाला सड़क परियोजना के तहत सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए सरकार द्वारा किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। वही धमतरी जिले के ग्राम सिवनीकला में जमीन के मुआवजा के लिए बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कर सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक ही जमीन का 10 से 12 टुकड़ो में बटांकन कर नामांतरण किया गया है।कहा कि सड़क जिस लाइन में बना है उसी जमीनों का बटांकन और नामांतरण किया गया है।जिससे ज्यादा से ज्यादा मुआवजा राशि लिया जा सके।जिससे शासन को करोड़ो रूपये का नुकसान हुआ है।ग्रामीणों का आरोप है कि बिना अधिकारियों के सांठ गांठ से ऐसा संभव नहीं है। ग्रामीणों ने ये भी बताया कि गांव में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा बंटा है।ऐसे में ग्रामीणों ने पूरे मामले की बारीकी से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।वही कार्रवाई नही होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी है।फिलहाल प्रशासन जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे है।
विज्ञापन