फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Leopard entered toilet of house everyone panicked breathed a sigh of relief after it came out in Dhamtari

Dhamtari: घर के शौचालय में घुसा तेंदुआ, दहशत में आए सभी लोग, निकलने के बाद ली राहत की सांस

Sun, 01 Jun 2025 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 01 Jun 2025 07:27 PM IST
सार

पर्यावरण संरक्षण सहित जंगलों में हो रहे पेड़ों की कटाई पर रोक को लेकर केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार द्वारा विभिन्न अभियान चलाया जाता है।लेकिन लगातार हो रहे पेड़ों की कटाई से मनुष्यों के जीवन सहित जंगलों में रहने वाले जानवरों में पढ़ रहा है।

विज्ञापन
Leopard entered toilet of house everyone panicked breathed a sigh of relief after it came out in Dhamtari
तेंदुआ घुसने से दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण संरक्षण सहित जंगलों में हो रहे पेड़ों की कटाई पर रोक को लेकर केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार द्वारा विभिन्न अभियान चलाया जाता है।लेकिन लगातार हो रहे पेड़ों की कटाई से मनुष्यों के जीवन सहित जंगलों में रहने वाले जानवरों में पढ़ रहा है। जिसके चलते आए दिन जंगल में रहने वाले जानवर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक मामला फिर धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के बिरगुड़ी रेंज के सोनामगर गांव से सामने आया है। जहां  एक तेंदुआ जंगल के पास बने एक घर में जा घुसा। जिसको घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ वापस जंगल की ओर भाग गया। 

विज्ञापन


बताया गया कि धमतरी जिले के नगरी इलाके में बिरगुड़ी रेंज में आने वाले सोनामगर गांव में उत्तम साहू का घर जंगल से लगा हुआ है।वही आज अचानक घर के शौचालय तरफ जा रहा था तभी वहां पर एक तेंदुआ का पूछ देखा। जिसको देखने के बाद जब परिजनों ने दरवाजा से ऊपर चढ़कर देखा तो शौचालय में तेंदुआ बैठा हुआ था। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और गांव के लोगों को उस घर से दूर रखा गया। वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने की तैयारी में थी। तभी तेंदुआ शौचालय तरफ से निकाला और जंगल की ओर वापस चला गया।
विज्ञापन


बिरगुडी रेंज के रेंजर दीपक गावड़े ने बताया की सोनामगर गांव के घर में तेंदुआ घुस जाने की सूचना मिली थी जिस पर मौके पर हमारी टीम पहुंची और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूर किया गया।जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।जिसपर तेंदुआ घर से बाहर निकाला तो। वह छत और छानी से होते हुए सीधे पर्दे से छलांग लगा कर रोड क्रॉस करके जंगल की ओर चला गया। हालांकि तेंदुआ ने किसी को भी चोट नहीं पहुंचाया है। तेंदुआ जाने के बाद गांव के लोगो ने राहत की सांस ली।और गांव में मुनादी करवा देर रात घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी गई है। डेंजर नाम बताया कि तेंदुआ की उम्र लगभग 10 वर्ष थी और जिस घर में तेंदुआ घुसा था उस घर की जंगल से दूरी मात्र 50 मी. की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed