{"_id":"6a47cd8233eae85b8a09d3bf","slug":"major-crackdown-on-fertilizer-black-marketing-120-bags-of-urea-seized-during-raids-one-license-cancelled-and-show-cause-notices-issued-to-several-sellers-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4463989-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 120 बोरी यूरिया जब्त, एक लाइसेंस रद्द; कई विक्रेताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 120 बोरी यूरिया जब्त, एक लाइसेंस रद्द; कई विक्रेताओं को नोटिस
Fri, 03 Jul 2026 10:30 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:30 PM IST
सार
खरीफ मौसम में किसानों को समय पर खाद-उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन सघन निरीक्षण अभियान चला रहा है। कृषि विभाग की टीम कलेक्टर के मार्गदर्शन में उर्वरक विक्रय केंद्रों की लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरीफ मौसम में किसानों को खाद-उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन धमतरी ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया है। इस अभियान का उद्देश्य कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है। संचालक कृषि राहुल देव के निर्देशन में कृषि विभाग की टीम जिलेभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
उप संचालक कृषि धमतरी के निर्देशानुसार अनुविभागीय कृषि अधिकारी और विकासखण्ड स्तरीय दलों ने औचक निरीक्षण किए। धमतरी, कुरूद और मगरलोड विकासखण्डों के कई उर्वरक विक्रय केंद्रों की जांच की गई। निरीक्षण में ग्राम दर्री स्थित अशोक ट्रेडर्स द्वारा दो वर्षों से व्यवसाय न करने का मामला सामने आया। इसे उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन मानते हुए प्रतिष्ठान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
मेसर्स वर्षा कृषि केन्द्र, भानपुरी में 120 बोरी यूरिया का अवैध भण्डारण पाया गया। उर्वरक निरीक्षक ने यूरिया जब्त कर उसके विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है। मामले की जानकारी कलेक्टर को दी गई है। उर्वरक नियंत्रण आदेश और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अनियमितताओं पर कार्रवाई
हनुमान कृषि केन्द्र (खरेंगा), उपकार ट्रेडर्स (कण्डेल), पवन ट्रेडर्स (कण्डेल) और अंजनेय कृषि केन्द्र (झिरिया) में अनियमितताएं मिलीं। संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जवाबों के परीक्षण के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण
कृषि विभाग के अनुसार, जिले में किसानों की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण उपलब्ध है। वर्तमान में यूरिया 7708.60 मीट्रिक टन, सुपर फॉस्फेट 3787.00 मीट्रिक टन और डीएपी 1534.88 मीट्रिक टन उपलब्ध है। पोटाश 815.67 मीट्रिक टन और एनपीके 3111.68 मीट्रिक टन भी मौजूद है। कुल 16,958.31 मीट्रिक टन उर्वरक सहकारी समितियों और निजी विक्रय केंद्रों में उपलब्ध है। अतिरिक्त भण्डारण की व्यवस्था भी चरणबद्ध तरीके से की जा रही है।