{"_id":"6a7c7c8628757dfe740b25a3","slug":"mechanic-electric-vehicle-trade-launched-at-jijamgaon-new-iti-youth-to-receive-modern-industry-oriented-training-admissions-open-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4604991-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari News: अब इलेक्ट्रिक वाहन की तकनीक सीखेंगे धमतरी के युवा, जीजामगांव ITI में शुरू हुआ नया कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari News: अब इलेक्ट्रिक वाहन की तकनीक सीखेंगे धमतरी के युवा, जीजामगांव ITI में शुरू हुआ नया कोर्स
Wed, 12 Aug 2026 09:46 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:46 PM IST
सार
युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जीजामगांव में मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड का प्रथम बैच प्रारंभ किया गया है।
विज्ञापन
नवीन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जीजामगांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही इस क्षेत्र में प्रशिक्षित तकनीशियनों की जरूरत भी बढ़ रही है। इसी बदलती तकनीकी जरूरत को देखते हुए धमतरी जिले के जीजामगांव स्थित नवीन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) में सत्र 2026-27 से पहली बार मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड शुरू किया गया है। यह जीजामगांव ITI का पहला प्रशिक्षण सत्र भी है। जिले के युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक में विशेषज्ञता हासिल करने और रोजगार के नए अवसरों से जुड़ने के लिए इस ट्रेड को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल दो वर्षीय पाठ्यक्रम है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक वाहनों की सर्विसिंग और मरम्मत के साथ बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, मोटर कंट्रोल, चार्जिंग सिस्टम और फॉल्ट डायग्नोसिस जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम में व्यावहारिक और उद्योग आधारित प्रशिक्षण पर भी जोर रहेगा, जिससे विद्यार्थी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप काम कर सकें।
मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड फिलहाल छत्तीसगढ़ के चुनिंदा पांच शासकीय ITI में संचालित किया जा रहा है। ऐसे में जीजामगांव ITI में इसकी शुरुआत जिले के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई संभावना लेकर आई है। इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ कंपनियों, अधिकृत सर्विस सेंटर, चार्जिंग स्टेशन और बैटरी से जुड़ी इकाइयों में तकनीकी कर्मचारियों की जरूरत बढ़ने की संभावना है। प्रशिक्षित युवा इन क्षेत्रों में नौकरी के अलावा अपना सर्विस सेंटर या तकनीकी सेवा केंद्र शुरू कर स्वरोजगार भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
जीजामगांव क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी काम किया जा रहा है। फॉरेस्ट पार्क और फूड पार्क जैसी परियोजनाओं के कारण क्षेत्र में नए अवसर विकसित हो रहे हैं। ऐसे में स्थानीय युवाओं को आधुनिक कौशल से लैस करने की दिशा में ITI का नया ट्रेड अहम भूमिका निभा सकता है। इससे युवाओं को अपने क्षेत्र में ही तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और वे बदलती औद्योगिक जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार कर सकेंगे।
जीजामगांव में नवीन ITI भवन के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने पिछले महीने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया था। इससे आने वाले समय में संस्था के विस्तार और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं की उम्मीद बढ़ी है। जिला धमतरी की नोडल संस्था शासकीय ITI कुरूद के प्राचार्य योगेश देवांगन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से नए ट्रेड में प्रवेश लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण युवाओं के भविष्य के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
ITI में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट और चयन सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। ट्रेड तथा प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय ITI कुरूद से संपर्क कर सकते हैं।