फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Traveling around city from Bilaspur station has become easier, bikes can now be rented; service starts at ₹100

Bilaspur News: बिलासपुर स्टेशन से शहर घूमना हुआ आसान, अब किराये पर मिलेगी बाइक; 100 रुपए से शुरू सेवा

Wed, 12 Aug 2026 09:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 12 Aug 2026 09:01 PM IST
सार

रेल यात्रियों को स्टेशन से शहर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचने के लिए अब ऑटो या टैक्सी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बाइक रेंटल सुविधा शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Traveling around city from Bilaspur station has become easier, bikes can now be rented; service starts at ₹100
प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार ने किए विधिवत शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्रियों को स्टेशन से शहर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचने के लिए अब ऑटो या टैक्सी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बाइक रेंटल सुविधा शुरू कर दी गई है। यात्री अपनी जरूरत के अनुसार बाइक किराये पर लेकर कम समय और कम खर्च में स्थानीय यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन


बिलासपुर रेल मंडल की इस नई पहल को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली बाइक रेंटल सेवा बताया गया है। स्टेशन परिसर में कोच रेस्टोरेंट के पास इसकी व्यवस्था की गई है। प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार ने फीता काटकर सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह सहित वाणिज्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए बाइक किराये की अलग-अलग समय अवधि के हिसाब से दर तय की गई है। 4 घंटे तक: 100 रुपए, 4 से 8 घंटे: 200 रुपए, 8 से 16 घंटे: 300 रुपए और  16 से 24 घंटे: 400 रुपए सेवा का संचालन 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन किया जाएगा। बाइक किराये पर लेने के लिए यात्री के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड होना आवश्यक है। दस्तावेजों की जांच के बाद निर्धारित किराये पर बाइक उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सुविधा का लाभ खासतौर पर पर्यटकों, छात्रों, कारोबारी यात्रियों और ऐसे लोगों को मिलेगा, जिन्हें शहर में कम दूरी तय करनी है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार बाइक का इस्तेमाल कर सकेंगे और टैक्सी या ऑटो का इंतजार करने से भी बचेंगे। रेल मंडल का मानना है कि बाइक रेंटल सेवा से यात्रियों के समय और स्थानीय परिवहन पर होने वाले खर्च दोनों में कमी आएगी। साथ ही स्टेशन से शहर के प्रमुख स्थानों तक पहुंचना भी अधिक आसान और सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed