फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Naib Tehsildar arrested red handed taking bribe had demanded bribe in name of getting possession of land in Dh

Dhamtari: नायब तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन का कब्जा दिलाने के नाम पर मांगी थी घूस

Sat, 06 Jul 2024 06:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Jul 2024 06:55 PM IST
सार

एसीबी की टीम ने धमतरी में पदस्थ नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया गया है एक किसान को जमीन का कब्जा दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

विज्ञापन
Naib Tehsildar arrested red handed taking bribe had demanded bribe in name of getting possession of land in Dh
नायब तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसीबी की टीम ने धमतरी में पदस्थ नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया गया है एक किसान को जमीन का कब्जा दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। वहीं इस कार्रवाई से धमतरी प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन

 

एसीबी के अफसर के अनुसार पोटियाडीह का रहने वाला किसान दिलीप पुरी गोस्वामी की जमीन का सीमांकन हुआ था। सीमांकन में उसकी जमीन के कुछ हिस्से में किसी दूसरे व्यक्ति का कब्जा था। ऐसे मे नायब तहसीलदार खीरसागर बघेल ने जमीन का कब्जा दिलाने किसान से 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग किया था। जिससे परेशान होकर किसान ने रायपुर स्थित एसीबी कार्यालय पहुँच कर इसकी शिकायत किया था।

विज्ञापन

 

जिस पर एसीबी की टीम ने रणनीति बनाई और कलर लगा नोट किसान को देकर उसे नायब तहसीलदार के पास भेजा गया।नायब तहसीलदार ने जैसे ही रुपये लिए वैसे ही एसीबी की टीम आ धमका और उसे पकड़ लिया,वही एसीबी की टीम नायब तहसीलदार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed