{"_id":"68ffa98991647d90ec0400a9","slug":"police-arrested-three-accused-in-murder-case-in-dhamtari-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: धमतरी में पुल के नीचे मिला शव, पुरानी रंजिश में हत्या को दिया अंजाम, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: धमतरी में पुल के नीचे मिला शव, पुरानी रंजिश में हत्या को दिया अंजाम, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 27 Oct 2025 10:49 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:49 PM IST
सार
धमतरी जिले के ग्राम करगा में पुल के नीचे मिले युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी ने पत्थर से सिर कुचलकर युवक की जान ली। पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। बिरेझर पुलिस चौकी ने मुख्य आरोपी के साथ दो और संलिप्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के ग्राम करगा में पुल के नीचे मिले शव मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पत्थर से सिर को कुचलकर मौत के घाट उतारने के मामले में तीन आरोपी को बिरेझर पुलिस चौकी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश को बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ग्राम करगा में पुल के नीचे 22 अक्तूबर की सुबह एक युवक का शव मिला था। जिसके सिर को कुचल कर मौत के घाट उतारा गया था, जिस पर पुलिस हत्या का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही होमेश कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिस आरोपी ने अपने दोस्त चाहत यादव के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक मनीष कुमार मिथलेश और आरोपी होमेश कुमार दोनों के बीच पूर्व में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं मृतक जब दीपावली पर घर आया तो आरोपी 21 अक्तूबर की रात मृतक को शराब पिलाने पुल के पास ले गया। जहां पर दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया और तैश में आकर आरोपी होमेश ने पहले मृतक के गले को गमछे से दबाकर सिर में कई बार वार किया। फिर पुल के नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आरोपी पुल के नीचे गया और उसके सिर को पत्थर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने सबूत मिटाने के आरोप के भाई को भी गिरफ्तार किया है।