Dhamtari: चोरी की कई घटनाओं का खुलासा, एक सोनार समेत तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
धमतरी शहर में तीन कॉलोनियों में हुई चोरी की घटनाओं का कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने खुलासा किया है। वहीं एक सोनार सहित तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी शहर में तीन कॉलोनियों में हुई चोरी की घटनाओं का कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने खुलासा किया है। वहीं चोरी के मामने में पुलिस ने एक सोनार सहित तीन अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी के चार लाख 32 हजार रुपये के गहने बरामद किये गये हैं। वहीं बताया गया कि पकड़े गए आरोपी आदतन चोर हैं जो छत्तीसगढ और मध्यप्रदेश के कई जिलों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
दरअसल 19-20 फरवरी की मध्य रात धमतरी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक घर का ताला तोडकर सोने चांदी के गहने और नकदी रकम की चोरी हुई थी। रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस मामला दर्जकर आरोपियों की पता तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने सैंकड़ों सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के धार जिला निवासी गणपत मोहनिया के रूप में हुई, जिस पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस धार जिला के लिए रवाना हुई। जंहा पुलिस कैंप लगाकर मुखबिरों के माध्यम से आरोपियों की तलाश कर रही थी।
इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर मुख्य आरोपी गणपत को धर दबोचा। गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की माने तो पकड़े गए आरोपी अगस्त 2022 में धमतरी के गुजराती कॉलोनी और साल 2023 में विवेकानंद कॉलोनी में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
इसके साथ ही कांकेर और कोंडागांव की शराब दुकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी रेकी कर सूने मकानों में चोरी करते थे। मुख्य आरोपी अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर चोरी करता था इसलिए अब तक नहीं पकडा गया था। पुलिस ने चोरी के गहने खरीदने वाले सुनार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जबकि मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।