फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Police got big success ganja worth more than Rs 44 lakh recovered in Dhamtari

Dhamtari: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 44 लाख रूपये से ज्यादा का गांजा बरामद, आरोपियों को भेजा जेल

Fri, 01 Mar 2024 05:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 01 Mar 2024 05:14 PM IST
सार

धमतरी जिले में बोराई पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने करीब 221 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी लगभग कीमती 44 लाख 26 हजार रूपये को ट्रक से बरामद किया है।

विज्ञापन
Police got big success ganja worth more than Rs 44 lakh recovered in Dhamtari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में बोराई पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने करीब 221 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी लगभग कीमती 44 लाख 26 हजार रूपये को ट्रक से बरामद किया है। बताया गया कि बोराई थाना पुलिस रोज की तरह उडीसा राज्य की ओर से आने वाले वाहनों कि चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका गया। 

विज्ञापन

 

जिसकी तलाशी के दौरान ट्रक से बड़ी मात्रा में नौ नग सफेद बोरे में 43 पैकेट टेप लिपटा गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 44 लाख 26 हजार 260 रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पकडे गए आरोपी अशोक शर्मा और जीवन लाल गुर्जर दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं जो उडीसा से गांजा खरीदने के बाद ट्रक में भर कर राजस्थान ले जा रहे थे। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने दोनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल ट्रक को भी जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed